संजय दत्त की जिंदगी पर एक रोशनी डालती फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी की महत्वाकांक्षी दत्त बायोपिक फ़िल्म का जबसे ऐलान हुआ है तब से फ़िल्म कई मायनों में सुर्खियों में है । फ़िल्म की शूटिंग काफ़ी चाक-चौबंद तरीके से की गई लेकिन फ़िल्म के सेट से लीक हुई कुछ तस्वीरों ने फ़िल्म के लिए उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है । जहां दर्शक रणबीर कपूर अभिनीत फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है वहीं इसकी रिलीज डेट अभी तक फ़िक्स नहीं हुई है । लेकिन अब इस फ़िल्म को लेकर खुशखबर ये है कि इस फ़िल्म की एक छोटी सी झलक अप्रैल में देखने को मिल जाएगी ।

अप्रैल में दिखेगी रणबीर कपूर अभिनीत संजय दत्त बायोपिक फ़िल्म की झलक ?

24 अप्रैल को दिखेगी दत्त बायोपिक फ़िल्म की झलक

यदि खबरों की मानें तो, राजकुमार हिरानी अपनी आगामी फ़िल्म संजय दत्त की बायोपिक की एक झलक को 24, अप्रैल को दिखाने जा रहे है । हालांकि फ़िल्म का पूरा ट्रेलर मई में रिलीज होने की उम्मीद है । ऐसा लगता है कि हिरानी अब अपनी महत्वाकांक्षी फ़िल्म की एक छोटी सी झलक दिखाने जा रहे है । आपको बता दें कि दत्त बायोपिक में संजय दत्त की जिंदगी के अहम पहलूओं को दर्शाया जाएगा । दत्त की जिंदगी से जुड़े विवादों को भी इस फ़िल्म में दिखाया जाएगा, जिसके कारण इंडस्ट्री में उनकी 'बैड बॉय' की छवि बन गई थी ।

वहीं दूसरी तरफ़, राजकुमार हिरानी और संजय दत्त के बीच काफ़ी अच्छी बॉंडिग है । दोनों ने साथ में मुन्नाभाई सीरिज की ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी । हिरानी, जिसने रणबीर के साथ सिर्फ़ पीके, जहां रणबीर एक छोटे से रोल में नजर आते है, की थी, लेकिन अब हिरानी द्दारा निर्देशित दत्त बायोपिक फ़िल्म में रणबीर संजय दत्त की अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे ।

अभी तक दत्त बायोपिक का टाइटल नहीं हुआ फ़िक्स

संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में रणबीर के साथ सोनम कपूर, दिया मिर्जा, मनीषा कोईराला, परेश रावल और विक्की कौशल अहम भूमिका में नजर आएंगे । राजकुमार हिरानी ने पहले सो्शल मीडिया पर दत्त बायोपिक की रिलीज डेट 29 जून घोषित की थी । हालांकि फ़िल्म को लेकर अभी तक कोई लेटेस्ट अपडेट नहीं है । इसी के साथ कयास लगाए जा रहे है कि अभी तक फ़िल्म का टाइटल भी फ़िक्स नहीं हुआ है इसलिए इसमें अभी और देर हो सकती है ।

यह भी पढ़ें : फ़िर से लटक गई रणबीर कपूर अभिनीत राजकुमार हिरानी की दत्त बायोपिक ?

रणबीर की पिछली फ़िल्म जग्गा जासूस थी, जिसमें उनके अपोजिट उनकी कथित गर्लफ़्रेंड कैटरीना कैफ़ नजर आई थी । यह फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी । दत्त बायोपिक में रणबीर एक बार फ़िर अपनी डेब्यू एक्ट्रेस सोनम कपूर के साथ नजर आएंगे । आपको बता दें कि रणबीर और सोनम दोनों ने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म सांवरिया के साथ अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी ।