साल 2014 में आई सलमान खान की किक तो सभी को याद होगी । इस फ़िल्म में न केवल सलमान खान का रोल, डेविल बल्कि उनके डायलॉग्स तक लोगों की जुबान पर चढ़ गए थे । इसलिए फ़ैंस को सलमान खान की किक के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था । और इस बारें में हम आपके लिए खुशखबरी लेकर आए हैं कि साजिद नाडियाडवाला की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म किक का सीक्वल, किक 2 भी बनाया जाएगा और इस फ़िल्म की शूटिंग साल 2020 में शुरू हो जाएगी ।Kick 2: 'डेविल' बनकर सलमान खान इस दिन शुरू करेंगे किक 2 की शूटिंग, ऐसा होगा सलमान का किरदार

सलमान खान अगले साल शुरू करेंगे किक 2 की शूटिंग

साजिद नाडियाडवाला की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म किक के सीक्वल, किक 2 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है । किक 2 का ऐलान पहले ही हो चुका है । फ़िलहाल ये फ़िल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है ।

आपको बता दें कि किक 2, में भी सलमान एक बार फ़िर देवी लाल सिंह की भूमिका में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में सलमान का किरदार कई लेयर वाला होगा । इस किरदार के बारे में अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है । वहीं साजिद डेविल के किरदार को भी और एक्सप्लोर करेंगे ।

यह भी पढ़ें : Kick 2: रोहित शेट्टी नहीं साजिद नाडियाडवाला ही करेंगे सलमान खान की किक 2 को डायरेक्ट

साजिद और सलमान एक बार फ़िर किक 2 में साथ काम करने को लेकर उत्साहित है । फिल्म की स्क्रिप्ट लगभग फाइनल है । स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन्स को फाइनल कर लिया जाएगा । अभी फ़िलहाल सिर्फ़ सलमान को ही इस फ़िल्म के लिए कास्ट किया गया है । बाकी की स्टार कास्ट चुनना अभी बाकी है ।