सभी के चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फ़िर अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो, से अपना धमाकेदार कमबैक किया है । काफ़ी लंबे समय तक विवादों से घिरे कपिल शर्मा को एक बार फ़िर दर्शकों द्दारा खूब पसंद किया जा रहा है । कपिल के शो को न केवल दर्शक बल्कि सेलिब्रिटी भी खूब एंजॉय कर रहे है । कपिल के डूबते करियर को संवारने में बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान का बहुत बड़ा योगदान है । कपिल की खोई हुई लोकप्रियता को लौटाने में सलमान खान ने बहुत सहयोग किया ।

कपिल शर्मा के करियर को फ़िर से संवारने में सलमान खान ने की मदद
सोनी टीवी पर प्रसारित द कपिल शर्मा को सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे है । सलमान के साथ की वजह से ही कपिल अपने करियर को फ़िर से एक नए सिरे से शुरू कर पाए । इतना ही नहीं कपिल के शो में सलमान अपने पूरे परिवार सहित भी पहुंचे थे । और इस एपिसोड ने छप्पर फ़ाड़कर टीआरपी दी ।
हाल ही में सलमान ने कपिल के शो के बारें में बात की और साथ ही कपिल को सलाह-मशविरा भी दिया । सलमान ने कहा कि, शो बहुत अच्छा कर रहा है । इसे बहुत अच्छी टीआरपी मिल रही है । इसी के साथ सलमान ने कपिल को सलाह देते हुए कहा कि, बस अब कपिल पहले जैसी कोई बेवकूफी नहीं करें ।
यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा ने एक बार फ़िर साबित किया कि वो ही हैं असली 'कॉमेडी किंग', कपिल ने अपनी कॉमेडी से लगाई हाफ़ सेंचुरी
आपको बता दें कि कपिल की जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था जिसमें विवाद उनकी जिंदगी से जाने का नाम ही नहीं ले रहे थे । अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त फ़्लाइट में हुए झगड़े ने एक अलग ही रूप ले लिया । इसके बाद कपिल का हद से ज्यादा शराब पीना और सेलि्ब्रिटी को घंटो-घंटो इंतजार करवाने के चलते उनके शो की टीआरपी भी गिरती चली गई । नतीजतन कपिल का शो बंद हो गया । लेकिन फ़िर कपिल ने अपनी एक नई शुरूआत की और अब उनका शो टीआरपी चार्ट पर छा गया है ।
















