लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक फ़िर अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो, द कपिल शर्मा शो, से अपनी धमाकेदार वापसी की है । टीआरपी चार्ट पर कपिल शर्मा का शो, द कपिल शर्मा शो अपनी बढ़त हासिल किए हुए है । रिलीज होने वाली बॉलीवुड फ़िल्मों के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा का ये शो एक अच्छा प्लेटफ़ॉर्म बन गया है । हाल ही में इस शो में जॉन अब्राहम और मौनी रॉय आए अपनी हालिया रिलीज हुई फ़िल्म रोमियो अकबर वॉल्टर के प्रमोशन के लिए । इस दौरान ऐसा कुछ हुआ कि शो की जज अर्चना पूरनसिंह का दर्द छलक उठा ।

द कपिल शर्मा शो : नवजोत सिंह सिद्धू से कम सैलरी मिलने पर अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द

अर्चना पूरनसिंह को चाहिए नवजोत सिंह सिद्धू जितनी सैलरी

शो के दौरान जब कपिल ने मौनी से पूछा कि अगर उन्हें सुपर पॉवर मिल जाए तो क्या करेंगी । इस पर मौनी ने किसी हॉलीवुड एक्टर का नाम बताकर अपनी ख़्वाहिश ज़ाहिर की । इसी सवाल के जवाब में जॉन ने कहा कि वो कपिल शर्मा बनना चाहेंगे, क्योंकि उनका सेंस ऑफ़ ह्यूमर ज़बर्दस्त है और इसके लिए लोग उन्हें पसंद करते हैं, और जब अर्चना से यही सवाल पूछा तो उनके जवाब ने चौंका दिया ।

यह भी पढ़ें : पिछले विवादों से जैसे-तैसे उबरे कपिल शर्मा को अब नवजोत सिंह सिद्धू को सपोर्ट करना पड़ा भारी, दांव पर लगा द कपिल शर्मा शो

अर्चना ने कहा कि वो नवजोत सिंह सिद्धू बनना चाहेंगी, क्योंकि नवजोत को उनसे ज़्यादा फीस मिलती थी और सिद्धू बनने पर उन्हें फ़ीस तो अधिक मिलेगी । अर्चना ने बात मज़ाक में कही, मगर कम फ़ीस मिलने का दर्द तो छलक ही उठा । बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के लिए सॉफ़्ट कॉर्नर रखकर नवजोत सिंह सिद्धू बुरे फ़ंस गए थे । हर तरफ़ आलोचना झेलने के बाद अर्चना ने कपिल के शो में नवजोत सिंह सिद्धू को रिप्लेस किया ।