भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को पर्दे पर उतारती उनकी आगामी फ़िल्म पी एम नरेंद्र मोदी, की रिलीज में अब कोई रुकावट नहीं है । विवेक ओबेरॉय अभिनीत पी एम नरेंद्र मोदी, जो पहले 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन विवाद के चलते रिलीज न हो पाई और इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी, अब जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी । अभिनेता विवेक ओबेरॉय और निर्माता एस संदीप सिंह ने अपने-अपने ट्वीटर अकाउंट से अपनी फ़िल्म पर लगी रोक हटने की खुशी को अपने फ़ैंस के साथ शेयर किया । और उनके अनुसार अब ये फ़िल्म 11, अप्रैल को ही रिलीज होगी ।

पीएम नरेंद्र मोदी  : रिलीज पर से हटे संकट के बादल, विवेक ओबेरॉय और प्रोड्यूसर ने जताई खुशी

पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज में कोई बाधा नहीं

दरअसल, फिल्म को लेकर तमाम विपक्षी पार्टियों ने ऐतराज जताया है । उन्होंने इस फिल्म को चुनाव के वक्त रिलीज करने पर रोक लगाने की मांग की थी । लेकिन अब लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज रोकने की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गेंद चुनाव आयोग के पाले में डाल दिया ।

सुप्रीम कोर्ट ने  चुनाव आयोग पर फ़ैसला डाला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग फैसला करे कि फिल्म रिलीज होने से आचार संहिता का उल्लंघन होगा या नहीं । लंबे समय से विवादों में घिरी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के निर्माताओं के लिए राहत भरी खबर है । कंटेंट को लेकर विवाद के चलते मूवी की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी । मंगलवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है ।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अगर पीएम नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को रिलीज होती है, तो इस संदर्भ में क्या करना है इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा । चुनाव आयोग इस बात का निर्णय लेगा कि पीएम नरेंद्र मोदी किसी तरह की आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं कर रही ।"

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक के लिए विवेक ओबेरॉय के ये 9 लुक मोदी के जीवन के अलग-अलग पड़ाव को दर्शाते हैं

गौरतलब है कि, उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पीएम मोदी, नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने की उनकी संघर्षरत कहानी बयां करती है ।