अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है । साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी हाउसफुल 4 एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है जो पुनर्जन्म की थीम पर बेस्ड है । इस फ़िल्म में लीड कलाकार डबल रोल में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में 16वीं सदी से लेकर 21वीं सदी तक के युग को फ़नी तरीके से दर्शाया जाएगा । हाल ही में हाउसफुल 4 के ट्रेलर लॉंच ईवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने फ़िल्म से जुड़े कई दिलचस्प राज खोले साथ ही ये बताया कि आखिर उनकी ये भव्य दिखने वाली फ़िल्म का बजट क्या है । अक्षय कुमार ने बताया कि उनकी फ़िल्म का तकरीबन बजट 80 से 85 करोड़ का है ।

HOUSEFULL 4: 80 से 85 करोड़ रु में बनकर तैयार हुई अक्षय कुमार की 'रॉयल कॉमेडी' ड्रामा हाउसफुल 4

अक्षय कुमार ने बताया हाउसफुल 4 का बजट

मीडिया से बातचीत के दौरान जब फ़िल्म के निर्देशक फ़रहाद सामजी से फ़िल्म का तकरीबन बजट पूछा गया और क्या ये फ़िल्म बाहुबली 2 से भी महंगी बनी है तो इसका जवाब अक्षय ने दिया । अक्षय ने कहा कि हाउसफ़ुल 4 और बाहुबली 2 के बजट में तो जमीन आसमान का अंतर है । क्योंकि उनकी फ़िल्म की शूटिंग सिर्फ़ 60 से 70 दिनों में पूरी हो गई । इसके बाद अक्षय ने कहा कि उनकी ये फ़िल्म 80 से 85 करोड़ रु में बनकर तैयार हुई है ।

यह भी पढ़ें : HOUSEFULL 4 FIRST LOOK: हाउसफुल 4 के सभी किरदारों ने एक झटके में करवाया 600 साल का सफ़र

हाउसफुल 4 में अक्षय, कृति सैनॉन, राणा दग्गूबाती, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और जेमी लीवर, पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कृति खरबंदा भी नजर आएंगी । फ़रहाद समजी द्दारा निर्देशित हाउसफुल 4 इसी साल 2019 दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।