बिग बॉस 12 की सबसे चर्चित जोड़ी रही अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की । बता दें कि भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने बिग बॉस 12 के घर में शो की थीम के अनुसार एक विचित्र जोड़ी के रूप में एंट्री ली थी । हालांकि बाद में दोनों ने अपनी रिलेशनशिप से साफ़- इंकार कर दिया था । अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने खुद के बीच एक टीचर-स्टूडेंट का रिश्ता बताया । और अब दोनों के बारें में लेटेस्ट खबर ये है कि, जल्द ही अनूप और जसलीन की जोड़ी एक फ़िल्म में नजर आने वाली है । दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म में अनूप सिंगर और जसलीन एक स्टूडेंट का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगी ।

बिग बॉस की 'विचित्र जोड़ी' अनूप जलोटा और जसलीन मथारू अब फ़िल्म में दिखेंग़े साथ, हटाएंगे रिलेशनशिप के ड्रामे से पर्दा

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू फ़िल्म में बनेंगे टीचर-स्टूडेंट

अनूप और जसलीन की इस फ़िल्म का नाम है, वो मेरी स्टूडेंट है । हाल ही में अपनी फ़िल्म के बारें में बात करते हुए अनूप ने कहा कि, पिछले साल, दिवाली के पहले एक धमाका किया था बिग बॉस में हिस्सा लेकर और ये फिल्म इस दिवाली से पहले का धमाका है । जसलीन के साथ उनकी इक्वेशन के बारे में लोगों के मन में बहुत सारी गलत धारणाएं हैं इस फिल्म से सब साफ हो जाएगा ।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस 12 : राखी सावंत ने दिया अनूप जलोटा को खुला ऑफ़र, 'जसलीन मथारू के छोड़ने के बाद वो बनेंगी उनकी गर्लफ़्रेंड और करेंगी उनके साथ कांड" (watch video)

अनूप ने आगे कहा कि, मूवी में जसलीन उनके पास म्यूजिक सीखने आती हैं और वो उन्हें ढंग से कपड़े पहनने के लिए कहेंगे, जैसा कि वो एक ट्रेडिशनल म्यूजिक बैकग्राउंड से आते है । रियल लाइफ में भी वो जसलीन और बाकी के स्टूडेंट से वही चीजें कहते है । अनूप ने आगे कहा कि, उन्हें किसी के कुछ भी पहनने से परेशानी नहीं है । लेकिन कुछ जगह कुछ निश्चित तरह की ड्रेसिंग की डिमांड होती है । वो भी रियल लाइफ में शॉर्ट्स पहनते है ।

यह भी पढ़ें : बिग बॉस 12 : हद से ज्यादा हॉट-सेक्सी है 'भजन सम्राट' अनूप जलोटा से 37 साल छोटी उनकी गर्लफ़्रेंड जसलीन मथारू

अनूप ने जसलीन के साथ अपने रिलेशशिप को लेकर आगे कहा कि,हम दोनों के बीच कोई रिलेशनशिप नहीं थी और न ही हो सकती है । अनूप ने आगे कहा कि, वो अपने टाइप की इंसान को पसंद करते हैं जैसे उनकी पत्नी मेधा थी । जसलीन और उनके बीच कुछ नहीं है । वो और जसलीन बहुत अलग-अलग लोग है ।