विवादों से जैसे-तैसे उबरने के बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक बार फ़िर अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन के साथ अपनी दमदार वापसी की । दर्शकों ने भी उन्हें खुले दिल से स्वीकार किया और नतीजतन टीआरपी चार्ट पर कपिल शर्मा का शो छा गया । लेकिन अब कपिल फ़िर एक नए विवाद में फ़ंस गए है । हाल ही में एक महिला ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने महिलाओं के लिए भद्दे कमेंट्स किए हैं । लेकिन अब अपने ऊपर लगे बेबुनियाद आरोपों पर चुप नहीं बैठे बल्कि खुलकर इसका जवाब दिया ।

कपिल शर्मा ने खुलकर किया अपना बचाव
दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने अपनी टाइमलाइन पर एक पोस्ट शेयर किया है और दावा किया है कि कपिल ने अपने शो पर ये बात कही है । इस पोस्ट में लिखा था कि 'किसी को भी महिलाओं से इज्जत के साथ बात नहीं करनी चाहिए वर्ना वे आपके प्यार में पड़ जाएंगी और अगर वे ऐसा करती हैं तो आप उनके बच्चे के बाप बन जाओगे और आप छोटी सी उम्र में बाप नहीं बनना चाहते होंगे ।'
इस महिला यूजर ने कपिल और उनके शो की सेक्सिस्ट जोक्स करने के लिए तीखी आलोचना की है । महिला ने ये भी कहा कि ह्यूमर के नाम पर महिलाओं को भोगने की वस्तुओं की तरह ट्रीट किया जा रहा है ।
Dear sister, काश आप रीऐक्ट करने से पहले facts चेक कर लेतीं। वो शब्द मेरे नहीं थे। बाक़ी राम जी सब ठीक करेंगे ? धन्यवाद https://t.co/mxl8km2o7Y
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) August 19, 2019
लेकिन अब इन आरोपों पर कपिल ने खुलकर अपना बचाव किया है । और कथित महिला को जवाब देते हुए लिखा, ''डियर सिस्टर, काश आप रिएक्ट करने से पहले फैक्ट्स को चेक कर लेतीं । वे मेरे शब्द नहीं थे । बाकी राम जी सब ठीक कर देंगे । धन्यवाद ।''
यह भी पढ़ें : द कपिल शर्मा शो को लेकर सलमान खान ने दी कपिल शर्मा को बेशकीमती 'सलाह'
गौरतलब है कि कपिल, जो जल्द ही पिता बनने वाले हैं, हाल ही में अपनी पत्नी गिनी चतरथ संग बेबी मून पर से लौटे । इसके बाद वह अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट के प्रमोशन में जुट गए । बता दें कि कपिल ने एनिमेटेड हॉलीवुड फिल्म एंग्रीबर्ड 2 के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है ।
















