आखिरकार, वह दिन आ ही गया जब दर्शक बहुप्रतीक्षित शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए अपने टिकट बुक करा सकते हैं । कल, निर्माताओं ने शाहरुख खान की जवान का एक्शन से भरपूर ट्रेलर जारी करके देश में हलचल मचा दी, जिसने सभी के होश उड़ा दिए और जो अब भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है । फिल्म के इस ट्रेलर ने जवान की एडवांस बुकिंग विंडो खुलने के उत्साह को जबरदस्त तरीके बढ़ा दिया है और अब बिना किसी देरी के वह समय आ गया है जब दर्शक आखिरकार फिल्म के लिए अपने टिकट बुक कर सकते हैं । देशभर में जवान की एडवांस बुकिंग विंडो आज सुबह 10 बजे से खुल गईं है ।

Jawan Advance Booking Report: शाहरुख खान की जवान के लिए टिकट्स बुक कराने की दौड़ शुरू ; एडवांस बुकिंग विंडो ओपन होते ही पहले दिन के लिए बिके 41,500 टिकट

जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हुई

खबरों के मुताबिक़, जवान ने आज सुबह 11:45 बजे तक 41,500 टिकटें बेची हैं । पीवीआर + आईनॉक्स आउटलेट्स में 32,750 टिकटें और सिनेपोलिस आउटलेट्स में 8,750 टिकटें बेची गई हैं । यह टिकट बिक्री सिर्फ़ रिलीज़ के पहले दिन के लिए है और केवल भारत की दो सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं के हैं। यदि हम भारत भर में कई अन्य मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं और सिंगल स्क्रीन थिएटरों पर विचार करें, तो संख्या निश्चित रूप से बहुत अधिक होगी।

एसआरके के प्रमुख फैन क्लब ने पहले से ही पैन इंडिया सेलिब्रेशन्स की योजना बनाई है जो एडवांस बुकिंग खुलने के बाद सामने आएगा । जवान का धमाकेदार प्रीव्यू रिलीज होने के बाद से देश के विभिन्न हिस्सों के प्रशंसक इस दिन का इंतजार कर रहे थे और अब वे आखिरकार इस एक्शन से भरपूर सवारी के लिए अपने टिकट रिजर्व कराने में सक्षम हो सकते हैं ।

जनता के लिए जबरदस्त चर्चा और दीवानपन को देखते हुए, यह अनुमान लगाना आसान है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले कभी नहीं देखा गया तूफान आने वाला है और रिकॉर्ड इतिहास रचने वाले हैं ।

जवान एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है । यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।