कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फ़िल्म किरिक पार्टी भी अब उन चुनिंदा साउथ फ़िल्मों की कड़ी में शामिल हो गई है जिसका हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है । और हमने आपको हाल ही में बताया था कि, किरिक पार्टी के बॉलीवुड वर्जन में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । और अब इस फ़िल्म से जुड़ी लेटेस्ट खबर ये है कि इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट लीडिंग लेडी को भी चुन लिया गया है और वो कोई और नहीं बल्कि जैकलीन फ़र्नांडीज हैं ।

इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आ सकती हैं जैकलीन फ़र्नांडीज ?

कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार नजर आएंगी जैकलीन फ़र्नांडीज

यदि सब कुछ सही रहा तो, ऐसा पहली बार होगा जब जैकलीन अभिनेता कार्तिक के साथ स्क्रीन शेयर करती हुईं नजर आएंगी । इस फ़िल्म को अभिषेक जैन, जिसने अपनी गुजराती फ़िल्म रॉंग साइड राजू से नेशनल अवॉर्ड जीता था, द्दारा निर्देशित किया जाएगा । और अब बे यार फ़िल्ममेकर भी किरिक पार्टी के हिंदी रीमेक को निर्देशित करेंगे । और इसे क्यता प्रोडक्शंस के अजय कपूर द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा ।

किरिक पार्टी के रीमेक की बात करें तो, इस फ़िल्म में कार्तिक, कन्नड़ सुपरस्टार रक्षित शेट्टी द्दारा निभाए गए किरदार को निभाते हुए नजर आएंगे । जबकि जैकलीन, साउथ वर्जन के दो अभिनेत्री, जिसे रश्मिका मंडन्ना और साम्युक हेगड़े ने निभाया था, में से एक के किरदार को निभाती हुई नजर आएंगी । कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है जैकलीन रश्मिका का ही किरदार निभाए । हालांकि इस बारें में अभी तक कोई ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट आना बाकी है ।

किरिक पार्टी के हिंदी रीमेक के बारें में बात करें तो, हालांकि अभी तक इस बारें में कोई ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, ले्किन खबर आ रही है कि इस फ़िल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो जाएगी । किरिक पार्टी को पहले ही तेलगु भाषा में बनाया जा चुका है ।

यह भी पढ़ें : जैकलीन फ़र्नांडीज को लगता है, सलमान खान के लिए परफ़ेक्ट मैच हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

कार्तिक, जिसकी पिछली फ़िल्म सोनू के टीटू की स्वीटी इस साल की हिट फ़िल्मों में से एक बनी, जल्द ही एक और आगामी फ़िल्म लुका छुपी में नजर आएंगे और इस फ़िल्म में उनके अपोजोट कृटि सैनॉन के दिखने की उम्मीद है ।