यदि रणबीर कपूर और माहिरा खान अपनी रिलेशनशिप को सबके सामने स्वीकार कर लेते तो, बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी धमाल मचा देती । रणबीर कपूर और माहिरा खान भले ही एक साथ किसी फ़िल्म में नजर नहीं आए हों लेकिन ऑफ़ स्क्रीन दोनों एक साथ कई बार नजर आ चुके है । दोनों का यूं छुप-छुप कर मिलना एक नई कहानी को जन्म देता है । पिछली बार भी जब रणबीर कपूर और माहिरा खान न्यू यॉर्क में एक साथ स्मोकिंग करते हुए हैंग आउट करते हुए देखे गए थे, तो दोनों के बीच अफ़ेयर होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था । लेकिन दोनों ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया और इसके बाद ये जोड़ी फ़िर कभी एक साथ नहीं देखी गई ।

जब दे मेट अगेन ! रणबीर कपूर अब भी माहिरा खान से छुप-छुपकर मिल रहे हैं

सभी ने मान लिया कि दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया है । लेकिन अब हमारे हाथ एक ऐसी खबर लगी है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे । वो खबर ये है कि लंदन में रणबीर ने माहिरा के साथ सीक्रेट मीटिंग की । माजरा ये है कि, बुल्गारिया में ब्रह्मास्त्र के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी तो भारत आ गए । लेकिन रणबीर भारत आने के बजाय सीधे लंदन पहुंच गए ।

माहिरा खान के लिए लंदन पहुंचे रणबीर कपूर

रणबीर के लंदन जाने के पीछे बहुत बड़ा राज छिपा है । और वो राज ये है कि लंदन में रणबीर की 'अच्छी दोस्त' माहिरा खान है । जहां वह अपनी कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म वर्ना का प्रमोशन करने के लिए पहुंची हैं । यहां उन्होंने बीबीसी को एक इंटरव्यू भी दिया और होस्ट स्टीफन सैकर से #Metoo कैंपेन के बारे में बात की । लंदन पहुंचकर रणबीर ने माहिरा से मुलाकात की और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया ।

इससे यह साफ़ हो गया है कि ये दोनों अब वो गलती नहीं दोहराएंगे जो इन्होंने पहले दोहराई थी , इसलिए तो दोनों ने गु्पचुप तरीके से मिलना मुनासिब समझा । और इस बात से यह भी साफ़ हो गया है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो जरूर चल रहा है, क्योंकि बिना आग के धुंआ नहीं उठ सकता ।

यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर- माहिरा खान की लीक हुई फ़ोटो पर ‘पापा’ ॠषि कपूर का बड़ा खुलासा…

गौरतलब है कि जब माहिरा की रणबीर के साथ इंटरनेट पर सिगरेट फ़ूंकते हुए तस्वीरें वायरल हुई और दोनों के बीच अफ़ेयर की चर्चा जोर पकड़ने लगी तब माहिरा ने अपनी सफ़ाई देते हुए कहा था कि, ‘रणबीर कपूर के साथ मेरी मुलाकात बिलकुल निजी मसला था, ये मेरी जिंदगी है और एक लड़का और लड़की का साथ घूमना बहुत सामान्य बात है ।’ इतना ही नहीं मीडिया पर तंज कसते हुए माहिरा ने कहा, इन दिनों मीडिया न सिर्फ इवेंट्स पर बल्कि हर जगह मौजूद है और मैं इस घटना से सबक ले चुकी हूं ।'