जैसा की सभी को पता है कि दंगल अभिनेत्री फ़ातिमा सना शेख की अपने को-स्टार आमिर खान से नजदीकी काफ़ी हो गई है । फ़ातिमा सना शेख, जिसने दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था, जल्द ही आमिर के साथ विजय कृष्ण आचार्य की आगामी फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में नजर आएंगी । और इसी फ़िल्म के दौरान फ़ातिमा सना शेख की अपने मेंटर आमिर के साथ नजदीकी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है ।

कैटरीना कैफ़ को फ़ातिमा सना शेख से लग रहा है डर, और इसकी वजह ये है !

फ़ातिमा और आमिर की इतनी नजदीकी से अब फ़िल्म की अन्य अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ अपनी भूमिका को लेकर थोड़ी आंशकित हो गई है ।

कैटरीना कैफ़ को सता रही है अपने रोल की चिंता

इससे जुड़े सूत्र के मुताबिक, "फ़िल्म की कहानी में हिरोइन को ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ा है । यह हमेशा आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फ़िल्म थी । कैटरीना को इस फ़िल्म में इसलिए साइन किया गया क्योंकि यशराज फ़िल्म्स और आदित्य चोपड़ा के साथ उनकी काफ़ी पुरानी रिलेशनशिप है । लेकिन अब आमिर और फातिमा के बीच तेजी से बढ़ती घनिष्ठता को देखकर कैटरीना कुछ परेशान सी हो गई है ।"

और इसी परेशानी के चलते, कैटरीना निर्माता आदित्य चोपड़ा से मुलाकात की और अपनी परेशानी जाहिर की । उन्होंने कैटरीना को आश्वस्त किया है कि उनकी भूमिका के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी ।

यह भी पढ़ें : कैटरीना कैफ़ की खुशी के लिए सलमान खान कुछ भी कर सकते हैं, यकीन न हो तो खुद देख लो

लेकिन सेट पर आमिर और फ़ातिमा की करीबी को जानते हुए, हम समझ सकते हैं कि कैटरीना को ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में अपने रोल को लेकर कितनी चिंता सता रही होगी ।

''कहीं ठग न ले ।''

गौरतलब है कि यशराज फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर खान, अमिताभ बच्चन पहली बार एक साथ नजर आएंगे ।