दिव्या खोसला कुमार जल्द ही लव ड्रामा तेलुगु-हिंदी फ़िल्म हीरो हीरोइन में अहम रोल में नज़र आने वाली हैं । सुरेश कृष्णा द्वारा निर्देशित, हिंदी और तेलुगु द्विभाषी फिल्म हीरो हीरोइन ऑन-स्क्रीन रोमांस के वास्तविक जीवन के प्यार में बदलने की कहानी दर्शाती है । कहा जा रहा है कि, दिव्या खोसला कुमार इस फ़िल्म में वैजयंतीमाला से प्रेरित एक किरदार निभा रही हैं ।

दिव्या खोसला कुमार की साउथ फ़िल्म
पूछे जाने पर, निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने अफवाहों को स्वीकार करने या खंडन करने से ख़ुद को बचाते हुए कहा, “मैं दिव्या जी के किरदार के बारे में कुछ नहीं कह रही हूं, सिवाय इसके कि वह एक शानदार अभिनेत्री हैं । मैं अब तक की प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं। यह एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है । यह भावनाओं का भँवर है, जहां प्यार अप्रत्याशित मोड़ लेता है। मैं वादा करती हूं कि कहानी आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी ।”
प्रेरणा ने कहा, “यह फिल्म आधुनिक प्रेम का उत्सव है, और हमने जो जादू बनाया है उसे साझा करने के लिए हम इंतजार नहीं कर सकते । मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को उसी तरह स्वीकार किया जाएगा जैसे मेरी पिछली फिल्मों (टॉयलेट: एक प्रेम कथा, रुस्तम, पैडमैन) को किया गया ।”
















