बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेता में शुमार इरफान खान जल्द ही साल 2018 में आई अपनी फ़िल्म हिंदी मीडियम के सीक्वल, अंग्रेजी मीडियम में नजर आएंगे । फ़िल्मी पर्दे पर इरफान खान को मिस करने वाले उनके फ़ैंस को अंग्रेजी मीडियम, जो इस हफ़्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, में तो अपने चहेते स्टार इरफ़ान की झलक देखने को मिलेगी लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद वह निकट भविष्य में कोई फ़िल्म साइन नहीं करेंगे । न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराकर भारत लौटे इरफान खान ने अंग़्रेजी मीडियम के बाद कोई फ़िल्म साइन नहीं की है ।

इरफान खान को अभी पूरा आराम करना है
इरफ़ान से जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''यह अगले एक वर्ष तक और रहेगा कि वो कोई काम नहीं करेंगे । उनकी बीमारी के इलाज की प्रक्रिया ने इरफ़ान को काफ़ी कमजोर बना दिया है । अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान उनका एनर्जी लेवल काफ़ी कम हो गया । इसलिए वह इसकी भरपाई करने के लिए अभी कुछ और दिन, और एक्टिंग असाइनमेंट्स नहीं लेंगे और पूरी तरह से आराम करेंगे ।''
यह भी पढ़ें : Angrezi Medium: ट्रेलर रिलीज से पहले इरफान खान का ये इमोशनल वीडियो मैसेज चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ आंखे नम कर देगा
अंग्रेजी मीडियम के अलावा इरफ़ान की एक और इंटरनेशनल फ़िल्म रिलीज हो रही है अनुप सिंह की Mantra: Song of Scorpions । इस फ़िल्म में इरफ़ान के अपोजिट इरानी एक्ट्रेस Golshifteh Farahani नजर आएंगी । यह भारत में भी रिलीज होगी ।
















