बॉलीवुड में इन दिनों रीमेक का ट्रेंड तेजी से जोर पकड़ रहा है । फ़िर चाहे वो साउथ या हॉलीवुड फ़िल्मों का रीमेक हो या खुद बॉलीवुड फ़िल्मों, मेकर्स बीते जमाने की सुपरहिट फ़िल्मों के रीमेक बनाने के लिए हमेशा ही उत्साहित रहते है । और अब इसी कड़ी में एक और हिट फ़िल्म जुड़ने वाली है । फ़िल्ममेकर जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा ने विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, जीतेंद्र और नीतू कपूर के अभिनय से सजी, साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म द बर्निंग ट्रेन के रीमेक को बनाने का फ़ैसला किया है । बता दें कि रवि चोपड़ा के निर्देशन में बनी द बर्निंग ट्रेन उस दौर की हिट फ़िल्म बनकर उभरी थी ।

नए ट्विस्ट के साथ धर्मेंद्र-विनोद खन्ना की सुपरहिट फ़िल्म द बर्निंग ट्रेन के रीमेक को बनाएंगे जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा

द बर्निंग ट्रेन के रीमेक को मिकर बनाएंगे जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा

जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा द बर्निंग ट्रेन के रीमेक को मिलकर प्रोड्यूस करेंगे । फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई के बाद ही शुरू होगी और इस बार भी ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी । फ़िल्म की कास्ट जल्द ही फ़ाइनल कर ली जाएगी । फ़िल्म के बारें में बात करते हुए मेकर्स ने बताया कि रीमेक में मॉडर्न टाइम के लिहाज से नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे और बेहतरीन वीएफ़एक्स का इस्तेमाल भी किया जाएगा । हालांकि मूल कहानी वैसी ही होगी ।

द बर्निंग ट्रेन की कहानी की बात करें तो, यह फ़िल्म एक ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती है जो दिल्ली से मुंबई जा रही है । सफर के दौरान इस ट्रेन में आग लग जाती है और इसके बाद शुरू होती है इस गाड़ी और इसके यात्रियों को बचाए जाने की एक कमाल की कवायद ।

नए ट्विस्ट के साथ धर्मेंद्र-विनोद खन्ना की सुपरहिट फ़िल्म द बर्निंग ट्रेन के रीमेक को बनाएंगे जैकी भगनानी और जूनो चोपड़ा

गौरतलब है कि, निर्माता जूनो चोपड़ा ने बीआर चोपड़ा की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म पति पत्नी और वो कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे के साथ बनाया वहीं जैकी भगनानी भी वरुण धवन और सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक को प्रोड्यूस कर रहे है । और अब जूनो चोपड़ा और जैकी भगनानी ने सुपरहिट फ़िल्म द बर्निंग ट्रेन के रीमेक के लिए साथ आने का फ़ैसला किया है । दिलचस्प बात ये है कि, इस फिल्म को जूनो के पिता ने रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट और उनके दादा बीआर चोपड़ा ने प्रड्यूस किया था ।