लंबी बीमारी से जूझने के बाद सभी के चहेते इरफान खान अब भारत वापस आ गए है । पिछले साल 15 मार्च को इरफान खान ने खुलासा किया था कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है जिसका इलाज कराने के लिए वह लंदन गए थे । लंबा इलाज चलने के बाद फ़ाइनली अब इरफ़ान मुंबई लौट आए हैम और एक बार फ़िर अपना काम शुरू करने के लिए तैयार है । वहीं फ़ैंस को भी उनके वापस आने का और फ़िल्मों में एक बार उनके शानदार अभिनय को देखने का बेसब्री से इंतजार था । इरफान खान जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म, जो कि उनकी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है, इंग्लिश मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगे ।

शूटिंग के लिए इरफान खान पहुंच गए राजस्थान
इंग्लिश मीडियम की शूटिंग के लिए इरफ़ान राजस्थान पहुंच चुके है । और दो हफ़्ते तक यहां शूटिंग करेंगे । इस फ़िल्म में इरफ़ान की बेटी के रूप में मेकर्स ने राधिका मदान को कास्ट किया है जो उनकी व्यस्क बेटी का किरदार अदा कर रही है । और वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाती है । खबर है कि इस फ़िल्म की शुरूआती शूटिंग राजस्थान में होगी इसके बाद यह लंदन में शिफ़्ट हो जाएगी ।
जहां मेकर्स ने इरफ़ान और उनकी बेटी के किरदार के लिए राधिका को साइन कर लिया है वहीं इरफ़ान की पत्नी के रूप में करीना कपूर खान को लेने पर विचार चल रहा है । हालांकि अभी तक इस बारें में कोई ऑफ़िशियल ऐलान नहीं हुआ है ।
यह भी पढ़ें : इंग्लिश मीडियम : इलाज के बाद भारत लौटे इरफान खान, अब शुरू करेंगे शूटिंग
बीते दिन ट्विटर पर इरफ़ान ने अपने फ़ैंस को शुक्रिया कहा और सभी का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके मुश्किल वक्त में उनके लिए प्रार्थना की और उनके साथ किसी न किसी रूप में रहे । इरफान ने लिखा- 'कहीं न कहीं हम जीत की चाहत में यह भूल जाते हैं कि किसी का प्यार पाना कितना महत्वपूर्ण है । जब हम असुरक्षित होते हैं तब हमें इसका एहसास होता है । मैं जिंदगी में रुक कर प्यार और सपॉर्ट के लिए आप सबका धन्यवाद करना चाहता हूं, क्योंकि वास्तव में मुझे स्वस्थ होने में इससे मदद मिली है । इसलिए मैं वापस लौटा हूं ताकि मैं तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा कर सकूं ।'
















