सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर लाने वाली फ़िल्म संजय लीला भंसाली की फ़िल्म इंशाअल्लाह का जब से ऐलान हुआ है तब से हर कोई इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है । लव स्टोरी पर बेस्ड भंसाली की इस फ़िल्म में पहली बार सलमान खान के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी । बॉलीवुड की इस बेहतरीन जोड़ी को पर्दे पर उतारने के लिए भंसाली को एक अच्छे लोकेशन की तलाश थी । और अब उनकी ये तलाश पूरी हो गई है । सुनने में आया है कि भंसाली इंशाअल्ला के फ़र्स्ट शेड्यूल की शूटिंग फ़्लोरिडा से शुरू करेंग़े ।

Inshallah: इस शहर से शुरू होगी सलमान खान और आलिया भट्ट की प्यारी सी लव स्टोरी

सलमान खान और आलिया भट्ट की इंशाअल्लाह फ़्लोरिडा से शुरू होगी

भंसाली की और उनकी टीम अगस्त 2019 में फ़र्स्ट शेड्यूल की शूटिंग शुरू करने से पहले इन दिनों अमेरिका में शूटिंग लोकेशन की रेकी कर रहे है । भंसाली ऑरलैंडो की सड़कों और मियामी के समुद्र तटों की रेकी में जुटे हुए है । बता दें कि, सलमान और आलिया के बीच कुछ सीन ओरलैंडो की सड़कें और मियामी के समुद्र तट पर शूट किए जाएंगे । सुनने में आया है कि, इंशाअल्लाह में सलमान का किरदार ऐसा होगा जो युवा दिलों को छू लेगा । इसमें वो डिजाइनर जैकेट और धूप के चश्मे के साथ एक स्टाइलिश लुक में दिखाई देंगे ।

इंशाअल्लाह में आलिया के किरदार की बात करें तो उनका किरदार बनारस की लड़की पर बेस्ड है । और वह इस फ़िल्म में 20 के दशक के मध्य में एक महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के रूप में दिखाई देंगी । बता दें कि कुछ दिन पहले मेकर्स ने हरिद्दार और ॠषिकेश में शूटिंग लोकेशन की रेकी थी । और उसके बाद भंसाली कुछ लोकेशन पर विचार कर रहे है ।

इंशाअल्लाह में दोनों के उम्र के फासले के बावजूद पनपते प्यार और उसकी जर्नी को दिखाया जाएगा । और फ़िल्म की कहानी इसी प्यार के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आएगी । बता दें कि भंसाली इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर करीब दो साल से काम कर रहे थे ।

यह भी पढ़ें : सलमान खान को आलिया भट्ट के सामने अपना टैलेंट 'न' के बराबर लगता है, आलिया को बताया 'टैलेंट की खान'

नोटबुक के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत करते हुए सलमान ने खुलासा किया था कि उनकी फ़िल्म इंशाअल्लाह अगले साल ईद के दौरान रिलीज होगी । सलमान खान फ़िल्म्स और भंसाली प्रोडक्शंस मिलकर इस फ़िल्म को प्रोड्यूस कर रहे है ।