बॉलीवुड को जल्द ही एक प्रतिष्ठित लेखल मिलने वाला है । और वो कोई और नहीं बल्कि, अभिनेता ॠतिक रोशन है, जो पिछले काफ़ी समय से कम नजर आ रहे है, ने अपनी कहानी कहने का फ़ैसला किया है । क्या कंगना रानौत को इससे डरना चाहिए ?

ॠतिक रोशन की कहानी प्रेरक होगी
नहीं ऐसा नहीं है । रोशन परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ॠतिक की यादें प्रेरक होंगी, न कि खौफ़नाक ।
यह भी पढ़ें : सुपर 30 के क्लाइमेक्स सीन के लिए ॠतिक रोशन रात-रात भर कर रहे हैं शूटिंग
"उनके पास ऐसा बहुत कुछ कहने को है जिससे दूसरों के जीवन को बेहतर होने में मदद मिलेगी । उन्होंने अपने हकलाने की कमजोरी पर सफ़लता पाई, स्टंट सीन के दौरान गंभीर चोटों का सामना किया जबकि डॉक्टर्स ने कहा कि वह कभी नहीं चले पाएंगे…ॠतिक ने हमेशा अपने संघर्षों पर फ़ोकस किया और उन पर विजय पाई । उनके पास बताने के लिए इतना कुछ है तो फ़िर उन्हें विवादों पर फ़ोकस करने की क्या जरूरत है ?”
















