पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के कारण एक बार फ़िर बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर अंकित तिवारी सुर्खियों में आ गए है । विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई के एक शॉपिंग मॉल में अंकित तिवारी के पिता से हाथ छू जाने पर गुस्से में भड़क कर उन्हें घूसा जड़ दिया । और जिसके बाद विनोद कांबली की पत्नी पर मारपीट करने के चलते पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई है ।

गायक अंकित तिवारी के पिता पर विनोद कांबली की पत्नी ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप, मॉल में की मारपीट

अंकित तिवारी के पिता के साथ विनोद कांबली की पत्नी ने की मारपीट

दरअसल, विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट रविवार को एक मॉल में गए थे वहीं अंकित तिवारी के पिता भी अपनी पोती के साथ पहुंचे थे । अंकित के पिता राजेंद्र कुमार (59) अपनी पोती के साथ गेम जोन से फूड कोर्ट की तरफ आ रहे थे । तभी उनका हाथ कांबली कि पत्नी एंड्रिया हेविट से छू गया, जिस पर उन्होंने गुस्से में आकर अंकित तिवारी के पिता राजेंद्र कुमार को घूसा जड़ दिया ।

इससे नाराज होकर बांगुर नगर पुलिस स्‍टेशन में अंकित तिवारी के पिता राजेंद्र कुमार तिवारी ने कांबली दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है । राजेंद्र तिवारी की शिकायत पर दोनों पति-पत्‍नी के खिलाफ बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किसी का अपमान करना) और धारा 323 (हिंसक रूप से किसी को दंडित करके नुकसान पहुंचाना) में केस दर्ज किया गया है ।

यह भी देखें : 'वी केयर' पहल की शोभा बढ़ाती तापसी पन्नू, मीरा राजपूत कपूर और अंकित तिवारी

इस दौरान मॉल में ही मौजूद अंकित तिवारी के भाई अंकुर ने कहा, 'रविवार का दिन होने की वजह से मॉल में काफी भीड़भाड़ थी। इस घटना के बारे में हमें पता ही नहीं चला । पिता जी जब फूड कोर्ट आए, तो उन्होंने हमें यह बात बताई । इसके बाद मैं मामला सुलझाने विनोद कांबली के पास गया, तो वहां मुझे धक्का दिया गया और गंदी गालियां दी गईं । कांबली की पत्नी ने अपनी सैंडल निकाल ली और मुझे पीटने के लिए खड़ी हो गईं । मैं तो उन्हें यह बताने गया था कि हम उनका सम्मान करते हैं और यह गलती से हो गया होगा । उनके ऐसे व्यवहार के बाद हम पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई ।'