बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटनी ने टाइगर श्रॉफ़ के आईडल ऋतिक रोशन द्वारा फ़्लर्ट किये जाने वाली खबरों को ख़ारिज करते हुए सुपरस्टार ॠतिक रोशन को सबसे "सम्मानित" व्यक्ति में से एक बताया है । अफ़वाहों का बाजार गर्म था कि, दिशा ने एक प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए है क्योंकि ऋतिक ने कथित रूप से उनके साथ फ़्लर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन दिशा ने इस खबर को "बेतुकी और गैर जिम्मेदार गपशप" क़रार किया है ।

ॠतिक रोशन के साथ फ़्लर्ट की खबरों को खारिज करते हुए दिशा पटनी ने कहा, 'वह सबसे सम्मानित व्यक्ति हैं'

दिशा पटनी ने सभी खबरों को खारिज किया

"ऋतिक सर और मेरे बारे में बेतुकी और गैर जिम्मेदार गपशप ने तूल पकड़ा हुआ है । मैं यह कहना चाहूंगी कि यह पूरी तरह से असत्य है और मैंने जो उनसे थोड़ी बहुत बातचीत की है, वह सबसे प्रतिष्ठित और आनंददायक लोगों में से एक है ।

वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनके प्रति मेरा सम्मान है जो मैं इस ख़बर का जवाब दे रही हूँ । उनके साथ किसी भी प्रोजेक्ट से बाहर निकालने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है ।,"दिशा ने अपनी बात रखते हुए कहा ।

यह भी पढ़ें : HOT! बीच पर दिशा पटनी के वन पीस बिकिनी लुक ने मचाई सनसनी

25 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उनके दिल में ऋतिक के लिए बहुत सम्मान है और ऋतिक के साथ काम करने की इच्छा उनकी सूची में सबसे ऊपर है । वर्तमान में दिशा सलमान खान की फ़िल्म भारत की शूटिंग कर रही है । यह फ़िल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।