इरफान खान, जो इन दिनों अपनी बीमारी पर तेजी से विजय पा रहे है, जल्द ही काम पर लौटेंगे । इन दिनों इरफान खान भारत में ही है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है । इरफान के दोस्त और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में इरफान के बारे में बात की और दावा किया कि अभिनेता के स्वाथ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और अब वज जल्द ही काम पर भी लौट आएंगे । तिग्मांशु धूलिया ने खुलासा किया कि बीमारी के बाद इरफान खान हिंदी मीडियम 2 से अपना कमबैक करेंगे । इरफ़ान सबसे पहले अपनी इसी फ़िल्म की शूटिंग शुरू करेंगे । बता दें कि इरफ़ान के अभिनय से सजी फ़िल्म हिंदी मीडियम बॉक्सऑफ़िस पर ब्लॉकबस्टर फ़िल्म साबित हुई थी । और इसी के बाद से इस फ़िल्म के सीक्वल की खबरें जोर पकड़ने लगी थी ।

इरफान खान जल्द ही शूटिंग शुरु करेंगे
जहां तिग्मांशु को पूरा विश्वास है कि खान हिंदी मीडियम 2 के साथ काम करना फिर से शुरू करेंगे, हमारे कुछ खास सूत्रों ने कुछ हफ्ते पहले एक अलग ही कहानी दी थी । अभिनेता से जुड़े एक सूत्र ने कहा,कि, “इरफान धीरे-धीरे स्वस्थ्य हो रहे हैं । वह फ़िलहाल तो अभिनय में नहीं लौटेंगे । उपचार की प्रक्रिया धीमी और थकाऊ होती है । पूरी तरह से ठीक होने के बाद भी उन्हें कम से कम एक साल तक काम करने की अनुमति नहीं दी जाती है । इसलिए इरफ़ान द्दारा तत्काल भविष्य में हिंदी मीडियम 2 या किसी अन्य फिल्म को करने का कोई सवाल ही नहीं है ।”
धूलिया ने आगे खुलासा किया कि, वह यह फ़िल्म खासतौर पर इरफ़ान के लिए लिख रहे है । विशाल भारद्दाज ने भी इरफ़ान के साथ एक गैंगस्टर ड्रामा फ़िल्म का ऐलान किया था । इस फ़िल्म में इरफ़ान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आती । लेकिन इरफ़ान की बिगड़ी तबीयत की वजह से विशाल ने अपनी यह फ़िल्म ठंडे बस्ते में डाल दी क्योंकि वह इसे किसी और के साथ बनाना नहीं चाहते थे । विशाल इसी बात पर अड़े थे कि यदि इरफ़ान इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं होंगे तो वह इस फ़िल्म को नहीं बनाएंगे ।
















