अनिल कपूर अपने काम में खुद को व्यस्त रखते हैं । हाल ही में अनिल ने लंदन में अपनी आगामी फ़िल्म मुबारका की शूटिंग खत्म की ।

इन दिनों, अनिल कपूर किसी काम के सिलसिले में दुबई में हैं । और फ़राह खान भी इन दिनों दुबई में है । फ़राह अचानक दुबई एयरपोर्ट पर अनिल कपूर से टकरा गई । वहीं फ़राह ने अनिल के साथ एक सेल्फ़ी खींच ली और उसे अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते हुए फ़राह ने बताया कि अनिल कपूर तस्वीरों में हमेशा अपना चेहरा छिपाते हैं ताकि वो पतले दिखें, “U know the days begun well whn u run into @anilkapoor at the airport! Always puts his face behind to look thinner????Must learn #dubai.”

फ़िल्मों की बात करें तो, अनिल कपूर अनीस बज्मी की आगामी फ़िल्म मुबारका में सरदार का रोल अदा कर रहे हैं । इस फ़िल्म में अनिल के साथ अर्जुन कपूर, आथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।