संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद रणबीर कपूर फ़िल्म इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग अभिनेता में से एक बन गए हैं । डिमांड बढ़ते ही रणबीर कपूर की मार्केट वैल्यू में भी अच्छा ख़ासा इज़ाफ़ा हुआ, नतीजतन अब रणबीर ने अपनी एक्टिंग फ़ीस 30 करोड़ रू से बढ़ाकर 65 करोड़ रू कर दी है । लेकिन दिग्गज फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली को उन्होंने अपनी एक्टिंग फ़ीस में डिस्काउंट दिया है । बता दें, संजय लीला भंसाली ने हाल ही में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ अपनी नई फ़िल्म लव एंड वॉर अनाउंस की है ।

एनिमल की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद रणबीर कपूर ने 30 करोड़ रू से 65 करोड़ रू बढ़ाई अपनी एक्टिंग फ़ीस ; लेकिन संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर के लिए दिया डिस्काउंट ?

रणबीर कपूर ने संजय लीला भंसाली को दी छूट  

विश्वसनीय सूत्र से हमें पता चला है कि, भंसाली की लव एंड वॉर के लिए रणबीर ने अपनी फ़ीस सिर्फ़ एक शर्त पर कम की और वो ये है कि ये बात मार्केट में बाहर नहीं आनी चाहिए कि उन्होंने अपनी एक्टिंग फ़ीस में भंसाली को डिस्काउंट दिया है ।

मार्केट वैल्यू की बात करें तो, रणबीर ने रणवीर सिंह को पछाड़ दिया है । पूरी संभावना है कि रणबीर ने अपनी कीमत में भारी बढ़ोतरी कर ली है । करें भी क्यों न, आख़िर एनिमल ने उनके स्टारडम लेवल को इतना हाई जो कर दिया है ।

कार्तिक आर्यन एकमात्र ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपनी फीस बढ़ाने से इनकार कर दिया है । उनका तर्क सरल है- यदि वह असफलता के बाद अपनी कीमत कम नहीं कर रहे हैं, तो सफलता के बाद वह अपनी फ़ीस क्यों बढ़ाए ?