बैजू बावरा के होल्ड पर जाने के बाद संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, और विक्की कौशल के साथ अनाउंस की अपनी अगली फ़िल्म लव एंड वॉर । यह एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं । यह कहना गलत नहीं होगा कि 2024 की यह फिल्म सबसे बड़ी अनाउंसमेंट में से एक है । भंसाली प्रोडक्शन ने यह कंफर्म किया है कि लव एंड वॉर क्रिसमस 2025 में थिएटर्स में रिलीज होगी ।

संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ अनाउंस की लव एंड वॉर ; क्रिसमस 2025 में होगी रिलीज

संजय लीला भंसाली ने अनाउंस की लव एंड वॉर

जिन्हे हिंदुस्तानी सिनेमा का एक सच्चा ध्वजाधारी माना जाता है, वो फिल्म निर्माता अब लेकर आए हैं एक बेहद टैलेंटेड कास्ट, जो पहले कभी साथ नहीं देखा गया । ऐसे में संजय लीला भंसाली फिर से लव एंड वॉर के साथ अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं।

लव एंड वॉर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की संजय लीला भंसाली के साथ दूसरी बार साझेदारी होगी, वहीं, विक्की कौशल पहली बार फिल्म निर्माता के साथ हाथ मिला रहे हैं ।

जैसा कि इस घोषणा के साथ दर्शकों के बीच और ज्यादा जानकारी की प्रत्याशा बढ़ती है, ऐसे में संजय लीला भंसाली और टैलेंटेड अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के सबसे बड़े सहयोग को बड़े पर्दे पर देखना रोमांचक होगा।