बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर बीते साल एक प्यारी सी बेटी निशा कौर वेबर के माता-पिता बने थे । और अब खुशखबरी ये है कि एक बार फ़िर सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर दो प्यारे से बच्चों के माता-पिता बने है । आज सुबह ही सनी लियोन ने ऐलान किया कि उनकी जिंदगी में दो खूबसूरत से जुड़वा बच्चें आए है ।

खुशखबरी, निशा के बाद सनी लियोन फ़िर बनीं दो जुड़वा बच्चों की मां

सनी लियोन और डेनियल वेबर तीन बच्चों के पेरेंट्स बने

सनी ने अपने पति डेनियल, अपनी बेटी निशा और नवजात बेटों के साथ कंप्लीट फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान की इच्छा, 21 जून, 2017 के दिन मैंने और डेनियल ने कम समय में चाहा कि हमारे 3 बच्चे हों । हमने ये प्लान किया और बहुत सालों बाद अब हमारा परिवार अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर के आने से पूरा हुआ । हमारे बेटों का जन्म कुछ हफ्ते पहले ही हुआ है लेकिन ये हमारे दिल और आंखों में कई सालों से जिंदा थे । भगवान ने हमारे लिए इतनी खास योजना बनाई और हमें एक बड़ा परिवार दिया । हम दोनों तीनों बच्चों के प्राउड पेरेंट्स हैं । सबके लिए हमारा सरप्राइज ।'

इसी के साथ सनी के पति डेनियल वेबर ने भी अपनी जिंदगी की इस बड़ी खुशी को जाहिर करते हुए लिखा, 'यह हमारी जिंदगी का एक शानदार नया चैप्टर है और मेरा मानना है कि सभी के लिए ये एक महान चैप्टर है । हमें एक बेहतरीन जिंदगी के सफर के आशीर्वाद से नवाजा गया है । आगे चलकर और कई महान चीजों का इंतजार है. प्राउड फैमिली ।'

यह भी पढ़ें : सनी लियोन बिकिनी पहनकर कर रही हैं किसान के खेत की रखवाली

आपको बता दें कि बीते साल महाराष्ट्र के लातूर जिले से सनी और उनके पति डेनियल ने एक दो, साल की लड़की निशा को गोद लिया था । उन्होंने दो साल पहले गोद लेने के लिए आवेदन किया था और पिछले साल आखिरकार उन्हें निशा के रूप में वह लड़की मिल गई जिसकी उन्हें तलाश थी । और अब सनी निशा, अशर और नोहा तीन बच्चों की मां है ।