Fawad-Khan-3

बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी से मच रहा हो-हल्ला भारतीय मनोरंजन उद्योग के लिए तत्काल भविष्य की योजनाओं पर पहले ही अपना टोल ले चुका है ।

करीबी सूत्रों से मिली खबर के मुतबिक, फ़वाद खान, जो करण जौहर की आगामी फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल में चार मुख्य किरदारों में से एक किरदार निभा रहे हैं, फ़िल्म का प्रमोशन करने के लिए भारत में नहीं होंगे ।

करीबी सूत्रों के मुताबिक, करण जौहर की योजना थी कि वह चारों मुख्य कलाकारों रणबीर कपूर, ऐशवर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फ़वाद खान के साथ फ़िल्म का प्रमोशन करेंगे, लेकिन अब उनकी योजना धराशायी होती नजर आ रही है । फ़वाद अक्टूबर के दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म के प्रमोशन को करने वाले थे । लेकिन अब परिवर्धित राजनीतिक तनाव को देखते हुए इस फ़िल्म का प्रमोशन फ़वाद के बगैर ही होगा ।

हालांकि, इन्हीं सूत्रों ने इस बात को भी खारिज किया कि फ़वाद खान करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण के पहले मेहमान भी नहीं बनेंगे । सूत्र कहते हैं, फ़वाद के एपिसोड को आने में अभी टाइम है । यदि शो को थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया तो, करण फ़वाद के साथ उस एपिसोड को दुबई में रिकॉर्ड कर सकते हैं ।