प्रियंका चोपड़ा जोनस, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ की फ़िल्म जी ले ज़रा के लिए अभी फ़ैंस को और इंतज़ार करना होगा । जी ले ज़रा के साथ 12 साल बाद निर्देशन में लौट रहे फरहान अख़्तर ने एक बार फिर अपनी फ़िल्म जी ले ज़रा को होल्ड पर डाल दिया है । और इसकी वजह हैं आमिर ख़ान ।

फ़रहान अख़्तर ने आमिर खान की फ़िल्म को चुना
दरअसल, फ़रहान, आमिर ख़ान प्रोडक्शन की फ़िल्म द चैंपियंस बना रहे हैं जिसमें फ़रहान लीड रोल में नज़र आने वाले हैं । द चैंपियंस की 2018 स्पेनिश स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है । इस फ़िल्म को आमिर ख़ान, जिन्होनें एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया हुआ है, प्रोड्यूस कर रहे हैं ।
आमिर पहले इस फ़िल्म में सलमान ख़ान को लेना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन पाई उसके बाद फ़रहान को अप्रोच किया गया और उन्हें फ़िल्म की स्क्रिप्ट काफ़ी पसंद आई और उन्होंने इसे करने के लिए हामी भर दी । हालाँकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाक़ी है ।
आमिर खान की फिल्म में एक्टिंग करने के चलते फ़रहान अपनी फ़िल्म जी ले ज़रा को टाइम नहीं दे पाएँगे । डेट्स इश्यू के चलते उन्होंने जी ले ज़रा को कुछ समय के लिए होल्ड पर डाल दिया है ।
वहीं दूसरी तरफ़ जी ले ज़रा की तीनों लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ़ और प्रियंका चोपड़ा के पास भी फ़िलहाल कोई डेट्स नहीं है । एक तरफ जहां आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है तो उनके पास हार्ट ऑफ स्टोन भी है, जिससे वो हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं । वहीं, प्रियंका भी हॉलीवुड प्रोजेक्ट हेड ऑफ स्टेट की शूटिंग में बिजी हैं । कैटरीना के पास टाइगर 3 और मैरी क्रिसमस है ।
खबरों की मानें तो, जी ले जरा की संभावनाओं पर फैसला तब लिया जाएगा, जब तीनों लीड एक्ट्रेसेस के पास शूटिंग की एक समान तारीख होगी । कास्टिंग में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं ।
















