जब से ॠतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि उनके पिता राकेश रोशन गले के कैंसर से पीड़ित हैं, जो अभी शुरूआती स्टेज में है, तब से उनके परिवार के शुभचिंतक और दोस्त राकेश रोशन की तबीयत को लेकर चिंतिंत है । लेकिन अब सभी केलिए राहत की खबर है । जैसा कि ॠतिक रोशन ने कल बताया था कि कल वह अपने पापा राकेश रोशन की सर्जरी के लिए जाने वाले हैं,तो हम आपको बता दें कि मंगलवार को उनकी सर्जिकल प्रक्रिया की गई और अब अभिनेता-फिल्म निर्माता की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है ।

EXCLUSIVE: ''सर्जरी हो चुकी है और मैं ठीक हूं, जल्द ही घर वापस जाउंगा''-राकेश रोशन

राकेश रोशन ने कहा- मैं शुक्रवार या शनिवार को घर वापस जाने वाला हूं

लेखक ने बुधवार की सुबह उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने हेतु जब राकेश से संपर्क किया तो राकेश ने पर्सनली बताया कि, ''मैं ठीक हो रहा हूं, धन्यवाद । सर्जरी अच्छे से संपन्न हो गई है । भगवान का आशिर्वाद है । मैं शुक्रवार या शनिवार को घर वापस जाने वाला हूं ।"

राकेश से जुड़े दूसरे सूत्र ने खुलासा किया कि, ''जब से कैंसर का पता चला है, तब से , राकेशजी खुशमिजाज रह रहे हैं और इस डरावनी घटना से जरा भी आहत नहीं हुए है । वह अपनी पत्नी, भाई (संगीतकार राजेश रोशन), बेटे ऋतिक और बेटी सुनैना के साथ सर्जरी के लिए गए । उनके इस सप्ताह के अंत तक घर आने की उम्मीद है ।”

यह भी पढ़ें : BREAKING: राकेश रोशन को हुआ गले का कैंसर, ॠतिक रोशन ने भारी मन से लिखी ये पोस्ट

पहले हुई बातचीत में राकेश ने एक बार मुझसे कहा था कि, “मैं हमेशा एक फ़ाइटर रहा हूं और मैं कर्म में विश्वास करता हूं । मैंने हमेशा जीवन में सही काम करने की कोशिश की है । मुझे विश्वास है कि कहीं न कहीं आपके कर्म आपके सामने आएंगे । बाधाएं आएंगी, लेकिन मुझे विश्वास है कि भगवान का मुझ पर और मेरे परिवार पर आशिर्वाद है ।''