सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का हर कलाकार और हर फ़िल्ममेकर का सपना होता है । ऐसा ही एक सपना सूरज बड़जात्या का भी था की वो कभी अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म बनाए । और फ़ाइनली ऊंचाई ने उनका सपना पूरा किया । ऊंचाई के साथ पूरे सात साल बाद फ़िल्मों में वापसी कर रहे डायरेक्टर सूरज बड़जात्या का अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का एक्सपीरियंस कभी न भुलाया जाने वाला अनुभव रहा है । हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ हुए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या ने बताया कि, बच्चन सर के साथ काम करना सबसे आसान है और हर पीढ़ी के कलाकार को उनकी इन क्वालिटी को सीखना चाहिए ।

EXCLUSIVE: ऊंचाई डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने बताई अमिताभ बच्चन की वो ख़ास क्वालिटी जो उन्हें इतना बड़ा स्टार बनाती है और जिसे हर कलाकार को उनसे सिखनी चाहिए

अमिताभ बच्चन की ये क्वालिटी उन्हें इतना बड़ा स्टार बनाती है

इंटरव्यू के दौरान जब सूरज बड़जात्या से पूछा गया की उनका अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस कैसा रहा ? तो इस पर सूरज बड़जात्या ने कहा, “मैंने सिर्फ़ इस बारें में सुना था कि अमिताभ बच्चन जी के साथ काम करना एवरेस्ट पर चढ़ाई करने जैसा है । लेकिन जब मैंने उनके साथ काम करना शुरू किया तो, महसूस किया कि अगर सबसे आसानी से किसी के साथ काम करना है तो वो है बच्चन सर के साथ । क्योंकि वो आपके लिखे हुए शब्दों का बहुत सम्मान करते हैं । लेकिन हाँ, इसके लिए आपकी तैयारी बहुत चुस्त होनी चाहिए ।

पहले वो अपना सीन पढ़ते हैं, उसे अंडरलाइन करते हैं फिर वो पूछते हैं कि अच्छा जो ये लेखक है उसका उद्देश्य क्या है वह क्या करना या कहना चाह रहा है । इसके बाद बच्चन सर वैसा ही पर्दे पर दर्शाते हैं । कभी उन्होंने ये नहीं बोला की मैं इसे अपने तरीक़े से बोलूँगा । राइटर जो बोलना चाहता है, वह उसे पूरी तरह से फोलो करते हैं । जो डायरेक्टर बोलता है वह उसे ही करते हैं ।

अंत में सूरज बड़जात्या ने अमिताभ की वो क्वालिटी भी बताई जो हर पीढ़ी के ऐक्टर्स को उनसे सीखनी चाहिए मसलन टाइम पर आना, डायरेक्टर्स और पूरे स्टाफ़ की इज्जत करना । इस पर सूरज ने कहा, “देखा जाए तो, मैं उनसे लगभग आधी उम्र का हूं फिर वो डायरेक्टर के रूप में मेरी बहुत इज्जत करते हैं । और इस बात का ख़ास ख़्याल रखते हैं की डायरेक्टर क्या चाहता है वह उसे ही डिलेवर करें ।