इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फ़िल्म तान्हाजी - द अनसंग वॉरियर का निर्देशन करने वाले ओम राउत ने कल साउथ अभिनेता प्रभास के साथ अपनी आगामी एपिक ड्रामा फ़िल्म आदिपुरुष का ऑफ़िशियल ऐलान किया । टी-सीरिज के बैनर तले बन रही प्रभास की फ़िल्म आदिपुरुष की कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी । और अब हमने सुना है कि ओम राउत के साथ तान्हाजी में काम कर चुके अभिनेता सैफ अली खान भी आदिपुरुष का हिस्सा होंगे । सैफ अली खान का इस फ़िल्म में प्रभास के साथ काफ़ी अहम रोल होगा ।

EXCLUSIVE: प्रभास की एपिक ड्रामा आदिपुरुष में सैफ अली खान बनेंगे खतरनाक विलेन

सैफ अली खान प्रभास की फ़िल्म आदिपुरुष में ये रोल निभाएंगे

इस फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने इस बारें में जानकारी देते हुए कहा कि, “हां, सैफ़ आदिपुरुष में नजर आएंगे । तान्हाजी में सैफ़ के दमदार अभिनय से प्रभावित होकर ओम राउत ने उन्हें अपनी अगली फ़िल्म में लेने का फ़ैसला कर लिया था ।” जब सूत्र से फ़िल्म में सैफ़ के किरदार के बारें में पूछा तो उसने बताया कि, “जाहिर सी बात है कि यदि सैफ़ फ़िल्म का हिस्सा बने हैं तो उनका रोल दमदार ही होगा । वैसे ओम राउत ने सैफ़ को फ़िल्म में विलेन के किरदार के लिए चुना है । अब जैसा कि आदिपुरुष फ़िल्म बुराई पर अच्छाई की जीत पर बेस्ड है इसलिए सैफ़ का भी इसके लीड हीरो प्रभास के बराबर ही दमदार रोल होगा ।”

यह भी पढ़ें : तान्हाजी डायरेक्टर ओम राउत संग प्रभास की नई फ़िल्म आदिपुरुष का हुआ ऐलान, ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ पर बेस्ड है फ़िल्म की कहानी

हालांकि सैफ़ का फ़िल्म से जुड़ने के बारें में अभी ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है । भूषण कुमार, कृष्ण कुमार द्दारा प्रोड्यूस्ड आदिपुरुष ओम राउत द्दारा डायरेक्ट की जाएगी । फ़िलहाल फ़िल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है । फिल्म की शूटिंग 2021 से शुरू की जाएगी और इसे 2022 में रिलीज करने की उम्मीद जताई जा रही है ।