साल 1987 में आई शेखर कपूर द्दारा निर्देशित अनिल कपूर,श्री देवी और अमरीश पुरी की फ़िल्म मिस्टर इंडिया भारतीय सिनेमा की ऐसी फ़िल्म है जो आज भी फ़्रेश लगती है । फ़िल्म के सभी किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है । पिछले कई दिनों से मिस्टर इंडिया के सीक्वल को लेकर बातें सुनने में को मिल रही हैं लेकिन इस बारें में पुख्ता जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली पता चला है कि सलमान खान के साथ सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी हिट फ़िल्म बनाने वाले फ़िल्ममेकर अली अब्बास जफ़र मिस्टर इंडिया को एक नए रूप में पेश करने वाले है ।

EXCLUSIVE: रणवीर सिंह बनने जा रहे हैं मिस्टर इंडिया 2, अली अब्बास जफ़र संभालेंगे कमान

रणवीर सिंह को पसंद आया मिस्टर इंडिया का कॉंसेप्ट

अली अब्बास जफ़र मिस्टर इंडिया [फ़िलहाल के लिए रखा गया नाम] को रणवीर सिंह के साथ बनाने की प्लानिंग कर रहे है और इस फ़िल्म को जी स्टूडियोज द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । रणवीर सिंह भी मिस्टर इंडिया बनने एक लिए उत्साहित है ।

''यह अली का ड्रीम प्रोजेक्ट है और वह इस पर काफ़ी समय से चुपचाप काम कर रहे है । अली की यह फ़िल्म ऑरिजनल मिस्टर इंडिया के कॉंसेप्ट पर बेस्ड एक नई और फ़्रेश आइडिया पर बेस्ड है । आज के समय में सेट रहेगी यह फ़िल्म । यह फ़िल्म काफ़ी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और आगे आने वाले समय में सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक होगी ।'' फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया ।

मिस्टर इंडिया के रोल को निभाने के लिए अली ने पहले ही रणवीर से बात की है और उन्हें ये विषय बहुत पसंद आया है । इतना ही नहीं अनिल कपूर की इस ऑरिजनल फ़िल्म का हिस्सा बनने में रणवीर बहुत उत्साहित है । इससे जुड़े सूत्र ने बताया कि, ''यह न तो मिस्टर का इंडिया का सीक्वल है और न ही रीमेक है बल्कि यह आधुनिक समय सेट की गई मूल फिल्म से अधिक स्पिन-ऑफ है । फ़िलहाल फ़िल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है लेकिन अली ने स्क्रिप्ट के पहले ड्राफ़्ट को लॉक कर दिया है । अली इस फ़िल्म को लेकर बहुत सतर्क है ।''

मोगैम्बो के लिए कास्ट होगा कोई बड़ा स्टार

जब सूत्र से मिस्टर इंडिया के लोकप्रिय किरदार 'मोगैम्बो' के बारें में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ''यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतिष्ठित किरदार है और वे इस भूमिका के लिए एक शीर्ष सुपरस्टार कास्ट करना चाहते है ।''

बता दें कि, अली अब्बास जफ़र और रणवीर इससे पहले साल 2014 में फ़िल्म गुंडे में एक साथ काम कर चुके है । इसके अलावा अली ने सलमान के साथ तीन ब्लॉकबस्टर फ़िल्में- सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत दी ।

मिस्टर इंडिया के अलावा फ़िल्ममेकर अली अब्बास जफ़र कैटरीन कैफ़ के साथ महिला बेस्ड सुपरहीरो फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे है ।

यह भी पढ़ें : कैथी के हिंदी रीमेक के लिए ॠतिक रोशन और रणवीर सिंह बने पहली पसंद ?

मिस्टर इंडिया 2, साल 2022 में किसी फ़ेस्टिवल के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है ।