हाल ही में डांस बेस्ड फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए वरुण धवन जल्द ही सारा अली खान के साथ अपनी आगामी गिल्म कुली नं 1 में नजर आएंगे । डेविड धवन के निर्देशन में बनी कुली नं 1, 90 के दशक में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की फ़िल्म का आधुनिक वर्जन है । नई कुली नं 1 में कादर खान की जगह परेश रावल को कास्ट किया गया है । जबकि वरुण धवन के अपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी ।

Coolie No 1: गोवा में रोमांटिक गाना शूट करेंगे वरुण धवन और सारा अली खान

वरुण धवन और सारा अली खान शूट करेंगे  रोमांटिक गाना

फ़िल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही फ़िल्म के लीड एक्टर वरुण और सारा जावेद जाफ़री के साथ कुली नं 1 के लिए एक रोमांटिक गाने को शूट करेंगे । फ़िल्म की कहानी के अनुसार सारा का किरदार गोवा बेस्ड है और वहां सारा जावेद के साथ कुछ सीन भी शूट करेंगी जो कि फ़िल्म का अहम हिस्सा होंगे । वरुण और सारा के रोमांटिक गाने को गोवा के खूबसूरत बीच और रमणीय स्थलों पर शूट करने की प्लानिंग की जा रही है । ये गाना एक रिक्रिएटेड वर्जन होगा जिसे तनिष्क बागची द्दारा रिक्रिएट किया जाएगा ।

वरुण और सारा की कुली नं 1 में गोविंदा और करिश्मा की कुली नं 1 के कुछ आईकॉनिक गाने जैसे 'हुस्न है सुहाना' और 'मैं तो रास्ते से जा रहा था' को रिक्रिएट किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें : कुली नंबर 1 की 'प्लास्टिक फ़्री सेट' की पहल से खुश हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही कुली नं 1 को डेविड धवन द्दारा डायरेक्ट किया जा रहा है । 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर स्टारर कुली नं 1 को वरुण और सारा के साथ एक नए अंदाज में बनाया गया है । यह फ़िल्म 1, मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।