जब से भूल भूलैया 2 का ऐलान हुआ है तब से ये फ़िल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है । इस फ़िल्म में कार्तिक आर्यन को लीड रोल के लिए साइन किया गया है । लेकिन मेकर्स को कार्तिक आर्यन के अपोजिट एक अच्छी लीड एक्ट्रेस की तलाश थी । कल हमने बॉलीवुड हंगामा हिंदी पर आपको बताया था कि मेकर्स भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के अपोजिट अनन्या पांडे को लेने पर विचार कर रहे हैं और अनन्या पांडे ने भी इस प्रोजेक्ट में अपनी रूचि दिखलाई है । लेकिन अब हमारे पास अक्षय कुमार की साल 2007 में आई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म भूल भूलैया के सीक्वल भूल भूलैया 2 के बारें में लेटेस्ट अपडेट है जिसे सुनकर यकीनन कार्तिक के फ़ैंस खुशी से झूम उठेंगे ।

EXCLUSIVE: भूल भूलैया 2 में अनन्या पांडे नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन की ‘लेडी लव’ बनेंगी सारा अली खान

फ़िर बनेगी सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी

अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही भूल भूलैया 2 में मेकर्स कार्तिक एक अपोजिट सारा अली खान को चुना है । इस फ़िल्म में सारा अली खान एक बार फ़िर कार्तिक की लेडी लव के रूप में नजर आएंगी । सारा अगले हफ़्ते इस फ़िल्म के लिए पेपर्स साइन करेंगी और इसी के बाद सारा को लेने का ऑफ़िशियल अनाउंमेंट किया जाएगा । सारा और कार्तिक की जोड़ी की ये दूसरी फ़िल्म होगी । इससे पहले सारा और कार्तिक की जोड़ी इम्तियाज अली की आगामी फ़िल्म लव आज कल के सीक्वल में दिखाई देगी ।

यह भी पढ़ें : भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ फ़िर बन सकती है अनन्या पांडे की जोड़ी

भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरिज के बैनर तले बन रही फ़िल्म भूल भूलैया 2 को लेकर लोगों में खासा उत्साह है । खबरें आ रही हैं कि इस फ़िल्म में अक्षय कुमार एक स्पेशल भूमिका में नजर आ सकते हैं लेकिन अभी इस बारें में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है ।