टाइगर श्रॉफ हमेशा से ही एक कंप्लीट मनोरंजनकर्ता रहे हैं । जहां एक तरफ़ वह एक्टिंग् के मामले में अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं वहीं दूसरी तरफ़ अपने एक्शन और डांस से फ़िल्म की लाइमलाइट चुरा ले जाते है । इतना ही नहीं टाइगर श्रॉफ ऑन कैमरा ही नहीं बल्कि ऑफ़ कैमरा भी डांस और स्टंटस में हेल्प करते है । और अब सुनने में आ रहा है कि टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म बागी 3 में कुछ स्टंट्स खुद ही कॉरियोग्राफ़ करेंगे ।

टाइगर श्रॉफ नहीं लेंगे एक्शन का क्रेडिट
इस बारें में टाइगर ने बताया कि, “इसका मतलब ये नहीं है कि मैं पूरे एक्शन सीन कॉरियोग्राफ़ कर रहा हूं । नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है । मैं बागी 3 में केवल कुछ स्टंट में रेफ़रेंस दे रहा हूं ।”
टाइगर कहते हैं कि एक्शन, फ्रेंचाइजी की हर किश्त के साथ बेहतर होने चाहिए । "आज भारतीय दर्शक, दुनिया में सबसे अच्छे स्टंट और एक्शन वाली फ़िल्में देखते है, जैसे- एवेंजर्स, जॉन विक, मिशन इम्पॉसिबल आदि । हम अब ज्यादा समय तक फ्लिप्स और ग्रंट्स के साथ उनकी एक्शन की भूख को नहीं मिटा सकते हैं बल्कि हमें कुछ अलग करना होगा ।”
टाइगर का कहना है कि पूरी बागी टीम, बागी 3 में एक्शन दृश्यों को वर्ल्डक्लास बनाने की दिशा में काम कर रही है । "मैं अभी स्टंट के बारे में ज्यादा नहीं कह सकता । लेकिन वे कुछ ऐसे होंगे जो दर्शकों ने पहले नहीं देखे होंगे । उन्हें होना चाहिए, है ना? "
यह भी पढ़ें : Baaghi 3: बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म बनाने के लिए टाइगर श्रॉफ ले रहे हैं स्पेशल ट्रेनिंग
तो क्या स्टार-फाइटर इस बार स्टंट 3 में स्टंट का श्रेय ले रहे हैं ? टाइगर हंसने लगे । "नहीं नहीं । फ़िल्म में ऑफ़िशियल एक्शन डायरेक्टर होंगे । साजिद सर (निर्माता नाडियाडवाला) और अहमद सर (निर्देशक खान) को अभी भी उस पर फैसला करना है । मैं सिर्फ वही कर रहा हूं जो टीम के हर सदस्य को करना चाहिए । अपना आउटपुट देना ।"
















