बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले खुलासा किया था कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने वॉर 2 को लेकर कुछ कट्स दिए हैं । संशोधन के बाद 6 अगस्त को मेकर्स यश राज फिल्म्स (YRF) को सेंसर सर्टिफिकेट मिला । लेकिन एक दिन बाद, मेकर्स खुद दोबारा CBFC के पास पहुंचे क्योंकि वे फिल्म की कहानी को छोटा करने के लिए स्वेच्छा से कुछ सीन हटाना चाहते थे । यहाँ बॉलीवुड हंगामा आपको बताएगा कि ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म में मेकर्स ने कौन-कौन से कट्स किए हैं ।

वॉर 2 के मेकर्स ने स्वेच्छा से कुछ सीन हटाकर कम की फ़िल्म की लंबाई ; इन चेज़ सीन और एक्शन सीक्वंस में हुई कटौती

वॉर 2 के मेकर्स ने कम की फ़िल्म की लंबाई

मेकर्स ने कुल 28 सीन में बदलाव किए हैं। इनमें से ज्यादातर कट्स सिर्फ कुछ सेकेंड के हैं, यानी पूरा सीन नहीं हटाया गया, बल्कि केवल कुछ शॉट्स ट्रिम किए गए हैं । और वो हैं-  22 डिलीटेड शॉट्स 10 सेकेंड से भी कम के हैं। एक चेज़ सीन को 16 सेकेंड कम किया गया है। एक अन्य एक्शन सीन 24 सेकेंड छोटा हुआ है। एक और सीक्वेंस में 32 सेकेंड की कटौती हुई है।

सबसे लंबा कट 1 मिनट 19 सेकेंड का है, जो फिल्म के लीड कैरेक्टर्स के बीच एक डायलॉग सीन में किया गया है। इसके अलावा, एंड क्रेडिट्स की स्पीड बढ़ाई गई, जिससे फिल्म की रन टाइम में 1 मिनट 47 सेकेंड की अतिरिक्त कटौती हुई।

इन सभी बदलावों के बाद फिल्म का रन टाइम पहले के 179.49 मिनट (2 घंटे 59 मिनट 49 सेकेंड) से घटकर 173.24 मिनट (2 घंटे 53 मिनट 24 सेकेंड) हो गया है।

वॉर 2 में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी और आशुतोष राणा अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह यश राज स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, इससे पहले एक था टाइगर (2012), टाइगर ज़िंदा है (2017), वॉर (2019), पठान (2023) और टाइगर 3 (2023) रिलीज़ हो चुकी हैं।