Varun-Dhawan-1

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वरुण धवन और अर्जुन कपूर बचपन से ही इस फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं, क्योंकि दोनों ही फ़िल्मी परिवार से जो ताल्लुक रखते हैं । दोनों अभिनेताओं को फ़िल्म जगत के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस द्दारा लॉंच किया गया, वरुण को धर्मा प्रोडक्शन और अर्जुन को यशराज फ़िल्म्स द्दारा । हालांकि ये दोनों बचपन के दोस्त हैं फ़िर इन दोनों ने साथ में अभी तक कोई बॉलीवुड फ़िल्म नहीं की और न ही स्क्रीन शेयर की । लेकिन अब ये दोनों पहली बार साथ आने वाले हैं वो भी करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में ।

बहुत कम लोग जानते हैं कि वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने एक बार एक शॉर्ट फ़िल्म व्हाइट माउंटेन में साथ काम किया था और इन दोनों ने एक ही जगह, बैरी जॉन के एक्टिंग स्टूडियो में साथ में अध्य्यन किया है । दोनों की दोस्ती काफ़ी पुरानी है और दोनों बचपन के दोस्त हैं इसलिए हमें करण के चैट शो में दोनों की असल जिंदगी का याराना देखने को मिलेगा ।

दिलचस्प बात ये है कि, पहले अर्जुन कपूर और वरुण धवन दो अलग-अलग एपिसोड शूट करने वाले थे लेकिन फ़िर बाद में दोनों ने फ़ैसला किया कि वे दोनों एक साथ एक एपिसोड में आएंगे और चैट शो का हिस्सा बनेंगे । करण जौहर तुरंत इस बात के लिए राजी हो गए क्योंकि उन्हें लगा इससे शो और भी मजेदार हो जाएगा और निश्चितरूप से दोनों की दोस्ती के कई अनकहे राज सबके सामने आएंगे । बहरहाल, करण, जो इस आगामी शो के कुछ एपिसोड शूट करने की सोच रहे हैं, जल्द ही वरुण-अर्जुन के एपिसोड की शूटिंग भी शुरू कर देंगे ।

हालांकि, जहां तक पहले एपिसोड का सवाल है, तो ऐसा सुनने में आया है कि करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण के नए सीजन के पहले मेहमान आलिया भट्ट और शाहरुख बनेंगे, इस दौरान शाहरुख अपनी आगामी फ़िल्म डियर जिंदगी का भी प्रमोशन करेंगे । कॉफ़ी विद करण का 5वां सीजन स्टार वर्ल्ड चैनल पर इस साल के अंत तक टेलीकास्ट होगा ।