अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी समेत फ़िल्म की पूरी टीम ने अपनी कॉमेडी ड्रामा धमाल 4 की शूटिंग पूरी कर ली है । कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन और अफरा-तफरी से भरी धमाल 4 ईद 2026  में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है । और अब मेकर्स ने अनाउंस किया है कि, लगभग छह महीने लंबे शेड्यूल के बाद आज मुंबई में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है ।

छह महीने लंबे शेड्यूल के बाद पूरी हुई धमाल 4 की शूटिंग ; अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी ने ईद 2026 पर किया धमाल मचाने का वादा

धमाल 4 की शूटिंग पूरी हुई

धमाल 4 में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे शानदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी, जो पहले कभी न देखी गई हंसी की बौछार लेकर आ रही है।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत करते हैं, देवगन फिल्म्स के सहयोग से, एक टी-सीरीज़ फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज़ प्रोडक्शन। धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसके निर्माता हैं अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक।