ओम राउत के निर्देशन में बन रही एपिक ड्रामा आदिपुरुष शुरुआत से ही अपनी शानदार कस्ट और बेहतरीन सबजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है । बुराई पर अच्छाई की जीत के इर्द-गिर्द घूमती आदिपुरुष में जहां प्रभास भगवान राम के रूप में नजर आएंगे वहीं सैफ़ अली खान लंकेश यानी कि रावण के किरदार में नजर आएंगे । और कृति सैनॉन प्रभास के अपोजिट सीता के किरदार में नजर आएंगी । लेकिन निर्देशक ओम राउत सीता के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते थे । लेकिन क्योंकि दीपिका पादुकोण पहले ही प्रभास के साथ नाग अश्विन की साइंस-फ़िक्शन फ़िल्म कर रही हैं इसलिए उन्होंने इस विचार को छोड़ दिया ।

प्रभास अभिनीत आदिपुरुष की शूटिंग के दौरान सीता बनने के लिए कृति सैनॉन को छोड़ना होगा नॉनवेज फ़ूड ?

कृति सैनॉन सीता बनने के लिए उत्साहित

ओम राउत अपनी फ़िल्म में किसी फ़्रेश जोड़ी को कास्ट करना चाहते थे । इसलिए उन्होंने प्रभास के अपोजिट कृति को कास्ट किया । क्योंकि प्रभास की लंबाई से कृति की लंबाई मैच करती है । सूत्रों की मानें तो कृति इस फ़िल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं । क्योंकि वह पहली बार किसी पौराणिक फ़िल्म में अभिनय करेंगी । कृति एक सच्ची भक्त के रूप मे सीता माता का किरदार निभाने के लिए उत्साहित हैं ।

उम्मीद की जा रही है कि आदिपुरुष की शूटिंग के दौरान उन्हें मांसाहारी भोजन छोड़ना होगा ।