कुछ दिन पहले बॉलीवुड हंगामा ने आपको बताया था कि दीपिका पादुकोण जल्द ही करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फ़िल्म में लीड रोल निभाती हुई नजर आएंगी । धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाली इस फ़िल्म को शकुन बत्रा डायरेक्ट करने वाले हैं । और इस फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के साथ गली बॉय फ़ेम सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे । और अब हमें पता चला है कि दीपिका पादुकोण की इस फ़िल्म में अनन्या पांडे को भी बतौर सेकेंड लीड एक्ट्रेस साइन किया गया है ।

दीपिका पादुकोण के साथ अनन्या नजर आएंगी
हालांकि फ़िल्म के बारें में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है कि कौनसी शैली की फ़िल्म होगी लेकिन इस फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने हमें बताया है कि, धर्मा प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी एक दीपिका और दूसरी अनन्या । जहां दीपिका के अपोजिट सिद्धांत नजर आएंगे वहीं अनन्या के अपोजिट लीड एक्टर की अभी मेकर्स को तलाश है ।
यह भी पढ़ें : करण जौहर की फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट नजर आएंगे गली बॉय फ़ेम सिद्धांत चतुर्वेदी ?
वर्क फ़्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की आगामी फ़िल्म छपाक में एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल अदा करते हुए नजर आएंगी । रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की ये पहली फ़िल्म होगी । यह फ़िल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके बाद वह रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा 83 में रणवीर की रील लाइफ़ पत्नी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी । वहीं अनन्या की हालिया रिलीज फ़िल्म पति पत्नी और वो बॉक्सऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है । और अब वह ईशान खट्टर के साथ अपनी आगामी फ़िल्म खाली पीली की शूटिंग फ़िर से शुरू करेंगी ।
















