सिद्धांत चतुर्वेदी, जिसने जोया अख्तर की सुपरहिट फ़िल्म गली बॉय से लोकप्रियता हासिल की, जल्द ही करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनने वाली फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट नजर आएंगे । सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण की इस फ़िल्म को शकुन बत्रा द्दारा डायरेक्ट किया जाएगा ।

करण जौहर की फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के अपोजिट नजर आएंगे गली बॉय फ़ेम सिद्धांत चतुर्वेदी ?

 

सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण की इस फ़िल्म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे

सिद्धांत और दीपिका की इस फ़िल्म की बाकी की डिटेल फ़िलहाल गुप्त रखी गई है । दिलचस्प बात ये है कि जहां पहले सिद्धांत ने दीपिका के पति रणवीर के साथ फ़िल्म गली बॉय की और अब वह रणवीर की पत्नी दीपिका के साथ फ़िल्म करने जा रहे है ।

गली बॉय में किया था रणवीर सिंह के साथ काम

सिद्धांत, जो वेब सीरिज इनसाइड एज में नजर आए थे, को लोकप्रियता रणवीर के साथ जोया अख्तर की फ़िल्म गली बॉय से मिली थी । इस फ़िल्म में सिद्धांत ने रणवीर के किरदार के मेंटर [एमसी शेर] का किरदार निभाया था । दर्शकों और समीक्षकों सहित उनके काम को खूब सराहा गया था ।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण अब बनेंगी महाभारत की 'द्रौपदी', महाभारत की कहानी को द्रौपदी के नज़रिए से करेंग़ी पेश

दीपिका के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही मेघना गुलजार की आगामी फ़िल्म छपाक में एसिड अटैक सर्वाइवर का रोल अदा करते हुए नजर आएंगी । रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की ये पहली फ़िल्म होगी । यह फ़िल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके बाद वह रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा 83 में रणवीर की रील लाइफ़ पत्नी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी ।