जब से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधे हैं तब से उनके फ़ैंस इस जोड़ी को एक साथ ऑन स्क्रीन देखने के लिए बेताब है । और अब फ़ैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि दोनों की जोड़ी पति-पत्नी के रूप में कबीर सिंह की रणवीर सिंह अभिनीत फ़िल्म 83 में तो नजर आएगी ही साथ ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही हिट चैट शो में भी नजर आएंगे । और वो शो कोई और नहीं बल्कि दिग्गज अदाकारा और मशहूर होस्ट सिमी ग्रेवाल का आईकॉनिक चैट शो, Rendezvous with Simi Garewal है, जिसके साथ एक बार फ़िर सिमी अपनी वापसी करने वाली है ।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह होंगे पहले गेस्ट
आपको बता दें कि सिमी ग्रेवाल के इस चैट शो में बॉलीवुड सेलिब्रिटी अपने से जुड़े कई अनकहे राज खोलते हुए नजर आते है । और अब पूरे 15 साल बाद फ़िर से ये शो ऑन एयर होगा । सिमी ग्रेवाल के इस शो के लिए फ़ैंस पहले ही एक्साइटेड है । सिमी के इस शो के पहले मेहमान बनेंगे दीपिका और रणवीर । शादी के बाद ये जोड़ी पहली बार किसी चैट शो में साथ नजर आएगी ।
यह भी पढ़ें : Filmfare Awards 2019: दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के 'लिप-लॉक' ने इंटरनेट पर मचाई धूम [Watch video]
बता दें कि सिमी के शो के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा । Rendezvous with Simi Garewal लोकप्रिय चैट शो रहा है । सिमी के इस शो में बड़े बड़े सेलेब्स गेस्ट बनकर पहुंचे थे । इनमें खेल, राजनीति, स्पोर्ट्स के दिग्गज शामिल रहे । अमिताभ बच्चन, जयललिता, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, सैफ अली खान, शाहरुख खान, रेखा जैसे स्टार्स ने सिमी के शो में शिरकत की है ।
















