भारत की सफ़लता के बाद सलमान खान अपनी आगामी कॉप ड्रामा फ़िल्म दबंग 3, की तैयारियों में जुट गए थे । दबंग 3 में फ़्लैशबेक सीन को फ़िल्माने के लिए सलमान खान को अपना 7, किलो वजन कम करने की जरूरत थी इसलिए सलमान अपने खाली समय में अपनी फ़िटनेस पर ज्यादा ध्यान देते हुए नजर आए । दबंग 3, में सलमान फ़्लैश बेक सीन में यंग चुलबुल पांडे का किरदार निभाएंगे और इस दौरान वह रोमांस करते हुए भी नजर आएंगे ।

Dabangg 3: सलमान खान की लव इंटरेस्ट बनकर अपना डेब्यू करेंगी महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर

सलमान खान ने दबंग 3 के लिए घटाया अपना 7 किलो वजन

सलमान के इस दौर को फ़िल्माने के लिए एक्ट्रेस को चुन लिया गया है । डायरेक्टर-एक्टर महेश मांजरेकर छोटी बेटी सई मांजरेकर को यंग चुलबुल पांडे से रोमांस करने के लिए साइन किया गया है । इस फ़िल्म के साथ सई मांजरेकर अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही है । पुलिस में भर्ती होने के बाद चुलबुल पांडे की पत्नी के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा ही नजर आएंगी ।

यह भी पढ़ें : Dabangg 3: शूटिंग के लिए पहुंचे सलमान खान का फ़ैंस ने किया 'स्वैग' से स्वागत, सलमान को देखने के लिए फ़ैंस छतों पर चढ़े

दबंग 3, में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, माही गिल, साई मांजरेकर,महेश मांजरेकर, प्रमोद खन्ना और सुदीप नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।