कॉमेडियन कपिल शर्मा के फ़ैंस इस खबर को सुनकर यकीनन खुश हो जाएंगे क्योंकि उनका चहेते कॉमेडियन, कपिल शर्मा एक बार फ़िर कॉमेडी करते हुए दिखाई देंगे । जी हां< कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फ़िर टेलीविजन पर अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो, से वापसी कर रहे हैं । और इस खबर का ऐलान खुद कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से रविवार को किया ।
कपिल ने इस खुशखबरी का ऐलान करते हुए लिखा, , “Jalad wapas aa raha hoon ‘The Kapil Sharma Show’ lekar aap ke liye sirf @SonyTV par. @TataSky subscribers Sony TV ka mazza without any additional cost lijiye, Abhi call kariye 18002086633.”

कपिल शर्मा ने अपने फ़ैंस से किए वादे को किया पूरा
लगता है कपिल ने अपने डिप्रेशन और सभी समस्याओं से अब निजात पा ली है और अब वह एक बार फ़िर अपना धमाकेदार कमबैक करने के लिए उत्साहित है । हाल ही में उनकी एक तस्वीर दिखाई दी थी जिसमें वह जॉगिंग करते हुए पसीना बहाते दिखाई दिए थे । कपिल की इस तस्वीर से ही ये अंदाजा लग गया था कि वह अपने फ़ैंस से किए वादे को पूरा करने के लिए बेताब हैं इसलिए वह अपने कमबैक केलिए जी-जान से जुटे हुए है ।
आपको बता दें कि, कपिल अपने स्ट्रेस और डिप्रेशन से बाहर निकलने की पूरी कोशिश की । अपने बिगड़े हुए स्वास्थ्य और डिप्रेशन के चलते हुए उन्हें काफ़ी कुछ झेलना पड़ा था । पिछले दिनों ही कपिल ने ट्विटर पर अपने फ़ैंस से फ़िर से वापस आने का वादा किया था । और अब लगता है कपिल अपने वादे को पूरा कर दिया है ।
गौरतलब है कि, दर्शकों के बीच कपिल का कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' खासा लोकप्रिय था लेकिन पिछले साल कपिल और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के बीच कहा सुनी और उनकी बिगड़ी हैल्थ की वजहसे यह शो बंद हो गया था । इसके बाद अपने स्वास्थ्य संभल जाने के बाद कपिल अपना एक नया शो लेकर आए, 'फैमिल टाइम विद कपिल' लेकिन ये शो उनके दर्शकों को क्या उन्हें खुद को भी पसंद नहीं आया । और उन्होंने कुछ एपिसोड के बाद ही अपने इस शो को बंद कर दिया ।
यह भी पढ़ें :कपिल शर्मा पर भारी पड़ रहा है उनका पंजाबी प्यार, कुछ ऐसे बयां किया दर्द
बहरहाल, कपिल के फ़ैंस उनका बेसब्री से टीवी पर लौटने का इंतजार कर रहे है । वहीं कपिल ने भी अपने फ़ैंस से किए वादे को पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हुए है ।
Jalad wapas aa raha hoon ‘The Kapil Sharma Show’ lekar aap ke liye sirf @SonyTV par. @TataSky subscribers Sony TV ka mazza without any additional cost lijiye, Abhi call kariye 18002086633 or email contact@tatasky.com
— KAPIL (@KapilSharmaK9) October 6, 2018
















