दर्शक अपने चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा का टीवी पर कमबैक करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है । और दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरने के लिए कपिल शर्मा भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे है । पिछले कुछ महीनों से कपिल लगातारा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने कमबैक की तैयारी में जी-जान से जुटे हुए है । हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने प्रोडक्शन में सन ऑफ़ मनजीत सिंह नाम की एक पंजाबी फ़िल्म का निर्माण किया है । और इन दिनों कपिल अपनी इसी फ़िल्म को प्रमोट करने के लिए अपने होम टाउन पंजाब आए हुए है और जमकर पंजाबी खाने का लुत्फ़ उठा रहे हैं । लेकिन लगता है कपिल के लिए उनके इन लजीज व्यंजनों ने मुसीबत खड़ी कर दी है ।

कपिल शर्मा पर भारी पड़ रहा है पंजाबी प्यार, कुछ ऐसे बयां किया दर्द

फ़िट होने के लिए कपिल शर्मा खूब बहा रहे हैं पसीना

जैसा की सभी को पता है कि कपिल पिछले कई महीनों से एक लंबे ब्रेक पर है और अपने डिप्रेशन का इलाज करा रहे है । लेकिन जब एयरपोर्ट पर उन्हें उनके बढ़े हुए वजन के साथ देखा गया तो उनके फ़ैंस उनके लिए चिंता में डूब गए । लेकिन अब कपिल ने फ़िर से अपनी फ़िटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है । कपिल इन दिनों अपना कमबैक करने के लिए सबसे पहले अपने बढ़े हुए वजह को कम करने में जुटे हुए है । और इसके लिए उनकी शराब भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है । पिछले दिनों वर्क आउट करते हुए कपिल की तस्वीर सामने आई जिसमें कपिल अपने वजन को कम करने के लिए पसीना बहाते हुए दिखाई दिए थे । लेकिन लगता है उनका पसीना बहाना बेकार हो गया क्योंकि उन्होंने फ़िर से अपना वजन बढ़ा लिया है ।

अपनी पंजाबी फ़िल्म को प्रमोट करने के लिए पंजाब पहुंचे

हाल ही में कपिल अपनी पंजाबी फ़िल्म सन ऑफ़ मनजीत को प्रमोट करने के लिए पंजाब पहुंचे । जहां उन्होंने जमकर पंजाबी व्यंजनों का लुत्फ़ उठाया । उन्होंने अमृतसर में जालंधर के कुलचे, व्हाइट बटर के साथ सरसो का साग और मेथी छोले खाकर अपना पांच किलो वजन बढ़ा लिया है । और इसका खुलासा खुद कपिल ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करके किया । जाहिर है अब कपिल को फ़िर से दोगुनी मेहनत करनी होगी ताकि वो पहले की तरह फ़िर से फ़िट दिखाई दे ।

अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा, “#punjab #amritsar #jalandhar #kulche #saagwithwhitebutter #mathhichole = 5 kg weight gain.”

#punjab #amritsar #jalandhar #kulche? #mathicholle #Lassi = 5 kg weight gain ?

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

यह भी पढ़ें : खुलासा : कपिल शर्मा अपने कमबैक के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे, इसलिए पहुंचे आश्रम

कपिल के कमबैक के बारें में बात करें तो, कपिल ने अभी तक अपने अगले शो के बारें में कोई भी खुलासा नहीं किया है लेकिन उनके प्रोडक्शन में बनी पंजाबी फ़िल्म का ट्रेलर जरूर सामने आया है । उम्मीद लगाई जा रही है कि, कपिल अपने लोकप्रिय शो, द कपिल शर्मा शो के नए वर्जन के साथ ही टीवी पर अपनी वापसी करेंगे ।