करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या पांडे ने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग और लुक से सभी को खासा इंप्रेस किया है । हाल ही में अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 फिल्म के लिए 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस' का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किया । लगभग हर फ़िल्ममेकर की पहली पसंद बनी अनन्या पांडे अब अर्जुन रेड्डी फेम साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम करने जा रही है ।

अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा की फ़िल्म का नाम अभी फ़ाइनल नहीं
अनन्या और देवरकोंडा की ये फ़िल्म हिंदी और तेलुगू भाषा के अलावा और कई भाषाओं में भी रिलीज होगी । फ़िलहाल फ़िल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है । फ़िल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं है जिनमें अनन्या और देवरकोंडा फ़िल्म की तैयारी करते हुए नजर आ रहे है ।
Happy to Welcome on board Gorgeous @ananyapandayy for our Pan India venture with my hero @TheDeverakonda produced by @karanjohar @Charmmeofficial @apoorvamehta18
Having fun directing this cool venture ??@DharmaMovies @PuriConnects #PCfilm#AnanyaPandayVijayDeverakonda pic.twitter.com/osgG0uxiSE
— PURIJAGAN (@purijagan) February 20, 2020
पुरी जगन्नाथ ने ट्वीट कर लिखा, ''पैन इंडिया वेंचर में विजय देवरकोंडा संग अनन्या आपका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है । फिल्म को करण जौहर, चार्मी कौर, अपूर्व मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं । इस फिल्म को डायरेक्ट करने में मजा आएगा ।''
Happy, blessed and excited to be associated for a Pan-India film ❤️????? with our director @purijagan ? Producers @karanjohar @Charmmeofficial @apoorvamehta18 @DharmaMovies @PuriConnects #PCfilm ? pic.twitter.com/aQaQE6o5rA
— Ananya Panday (@ananyapandayy) February 20, 2020
वहीं अनन्या और विजय देवरकोंडा ने भी ट्वीट कर एक दूसरे का वेलकम किया है । वैसे इस फ़िल्म के साथ अनन्या का ये साउथ डेब्यू भी होगा ।
यह भी पढ़ें : अनन्या पांडे या जाह्नवी कपूर, फ़ाइटर में कौन होगी विजय देवरकोंडा की पार्टनर
पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में अनन्या विजय देवरकोंडा के अपोजिट नजर आएंगी । इस फ़िल्म को पुरी जगन्नाथ, चार्मी कौर, करण जौहर और अपूर्वा मेहता मिलकर प्रोड्यूस करेंगे ।
















