इस हफ़्ते सिनेमाघरों में साल 2017 में आई शुभ मंग़ल सावधान का सीक्वल, शुभ मंगल ज्यादा सावधान रिलीज होने के लिए तैयार है । आनंद एल राय की शुभ मंगल ज्यादा सावधान समलैंगिक मुद्दे पर बेस्ड है । जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ जितेंद्र कुमार नजर आएंगे । फ़िल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों में फ़िल्म को लेकर प्रत्याशा जगा दी है ।

Box Office Prediction –शुभ मंगल ज्यादा सावधान की रिलीज के पहले दिन की कमाई 8-9 करोड़ रुपए तक

आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान कल होगी रिलीज

आयुष्मान और भूमि पेडनेकर की शुभ मंगल सावधान मर्दाना कमोजिरी पर बेस्ड एक हल्की-फ़ुल्की कॉमेडी फ़िल्म थी । वर्जित विषय के इर्द-गिर्द बनी इस फ़िल्म की जबरदस्त मार्केटिंग और प्रमोशन की वजह से यह अपने लक्षित दर्शकों को जुटाने में कामयाब हुई । हालांकि इसने बॉक्सऑफ़िस पर शानदार कमाई तो नहीं की लेकिन अपनी लागात से ज्यादा कमाई कर सभी को चौंका दिया ।

और अब ऐसी ही उम्मीद की जा रही है, आयुष्मान और जितेंद्र कुमार की आगामी रिलीज, शुभ मंगल ज्यादा सावधान से । एक बार फ़िर यह एक सामाजिक मुद्दे को उठाती है । मीडिल क्लास फ़ैमिली के इर्द-गिर्द बुनी गई यह फ़िल्म कोई मेगाबजट फ़िल्म नहीं है । यह फिल्म उस तरह की भी नहीं है कि शुरूआत में बड़ी संख्या में दर्शक जुटाए लेकिन इसका लुक और फील कुछ ऐसा है जो पारिवारिक माहौल के अनुकूल है ।

इसलिए शुभ मंगल ज्यादा सावधान अपनी रिलीज के पहले दिन 8-9 करोड़ रुपए की रेंज तक कमाने की उम्मीद है । इसके बाद फ़िल्म की कमाई इस पर निर्भर करेगी कि फ़िल्म की कहानी कैसी है और ये कैसे बनाई गई है ।