हिंदी सिनेमा को कई हिट फ़िल्में देने वाले फ़िल्ममेकर आनंद एल राय ने हाल ही में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ अपनी अगली फ़िल्म अतरंगी रे अनाउंस की । अतरंगी रे में सारा अली खान कोलावरी डी बॉय धनुष के साथ रोमांस करती हुई नजर आएंग़ी । जबकि अक्षय कुमार बहुत ही स्पेशल कैमियो करेंगे । लव आज कल के बाद सारा अली खान अब अतरंगी रे की शूटिंग शुरू करेंगे । खबरों की मानें तो इस फ़िल्म में सारा डबल रोल में नजर आएंगी ।

Atrangi Re:  सारा अली खान डबल रोल में अक्षय कुमार और धनुष के साथ करेंगी रोमांस, ऐसी होगी कहानी

अतरंगी रे में सारा अली खान का डबल रोल

यदि हालिया खबरों की मानें तो अतरंगी रे में सारा का डबल रोल होगा । और वह इसी के साथ अक्षय कुमार और धनुष के किरदारों के साथ दो अलग-अलग युगों में रोमांस करती नजर आएंगी । जहां सारा बिहारी लड़की का किरदार निभाएंग़ी वहीं धनुष दक्षिण भारतीय लड़के का किरदार निभाएंगे । यह फ़िल्म क्रॉस कल्चर लव स्टोरी पर बेस्ड होगी ।

वहीं सारा अपने एक रोल में अक्षय के किरदार के साथ भी रोमांस करती हुई नजर आएंगी । उनके दोनों किरदारों की कहानी अलग-अलग युग की होगी । अतरंगी रे में नाम के अनुरूप किरदारों के एकदम अलग स्पेशल लुक पर काम चल रहा है । सुनने में आ रहा है कि, अक्षय के लिए एक खास लुक तैयार किया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें : Official Confirmed! आनंद एल राय की अतरंगी रे में सारा अली खान और धनुष के साथ अक्षय कुमार का भी होगा स्पेशल रोल

सारा और धनुष अपनी फ़िल्म अतरंगी रे की शूटिंग मार्च से शुरू करने वाले है । जबकि अक्षय अप्रैल में इसका हिस्सा बनेंगे । इस फिल्म को 80-90 दिनों में यानी जून 2020 तक खत्म करने का प्लान है ।

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही अतरंगी रे को अक्षय कुमार और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस करेंगे । ए आर रहमान फ़िल्म का म्यूजिक तैयार करेंगे । यह फ़िल्म 14 फरवरी 2021 को रिलीज होगी ।