गंजेपन के विषय पर बेस्ड सनी सिंह की उजड़ा चमन और आयुष्मान खुराना की बाला ने जहां एक तरफ़ दर्शकों को रोमांचित किया वहीं इस बात ने निराश भी किया कि एक जैसे विषय पर आधारित ये दोनों फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर एक ही दिन रिलीज होने वाली है । लेकिन अब राहत की खबर ये है कि सनी सिंह की उजड़ा चमन अब आयुष्मान खुराना की बाला से 7 दिन पहले यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है । जबकि आयुष्मान खुराना की बाला 7 नवंबर को रिलीज होगी ।

सनी सिंह की उजड़ा चमन को मिली नई रिलीज डेट
इस मुद्दे पर फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने खुलासा किया कि, ''मेकर्स के पास अपनी फ़िल्म की रिलीज डेट बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था । क्योंकि बाला और उजड़ा चमन एक ही विषय [गंजापन] पर बेस्ड फ़िल्म है, तो ऐसे में दोनों ही फ़िल्मों को सेम दिन रिलीज करना कोई समझदारी नहीं है । इसलिए फ़िल्म की रिलीज डेट को बदलना एक समझदारी भरा कदम है ।''
यह भी पढ़ें : BREAKING: बॉक्सऑफ़िस पर होगी 'गंजेपन' की भिड़ंत, बाला और उजड़ा चमन का होगा बॉक्सऑफ़िस क्लैश
निश्चितरूप से मेकर्स के इस फ़ैसले से बाला और उजड़ा चमन दोनों के बॉक्सऑफ़िस कले्क्शन में भी अंतर आएगा । हालांकि मेकर्स द्दारा उजड़ा चमन की नई रिलीज डेट का ऑफ़िशियल अनाउंस होना बाकी है ।
















