'ख्वाबों की शजादी' श्रीदेवी की शनिवार की रात आक्समिक निधन की खबर से फ़िल्म इंडस्ट्री सहित पूरा देश सदमे में है । श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अभी तक मुंबई नहीं पहुंच पाया क्योंकि उनकी मौत अचानक हुई है और दुबई में वे बतौर विदेशी नागरिक थी इसलिए कुछ औपचारिकताएं किया जाना बाकी था । जैसे-जैसे समय बितता जा रहा था, अभिनेत्री की मौत का संदेह गहराता जा रहा था । लेकिन अब दुबई की अथॉरिटीज ने भारतीय दूतावास को श्रीदेवी की मौत से जुड़े सभी कागजात सौंप दिए हैं ।

ब्रेकिंग : श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से हुई मौत, शरीर में मिला अल्कोहल

बाथटब में बेसुध मिली श्रीदेवी

हालांकि आधिकारिक तौर पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात सामने नहीं आई है लेकिन गल्फ न्यूज के हवाले से एक खबर में कहा गया है कि श्रीदेवी की होटल के बाथटब में डूबने से मौत हुई । उनके शरीर में अल्कोहल भी पाया गया । हालांकि खबरों में पहले कहा जा रहा था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था लेकिन अब ये खबर उन खबरों का खंडन करती है । अभिनेत्री का पार्थिव शरीर मुकेश अंबानी के चार्टड प्लेन से उनके घर लाया जाएगा । उनका अंतिम संस्कार आज या फ़िर कल मुंबई के पवन हंस शमशान घाट में होगा ।

ब्रेकिंग : श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से हुई मौत, शरीर में मिला अल्कोहल

यह भी पढ़ें : विवादों से भरा लेकिन सच्चा था श्रीदेवी-बोनी कपूर का प्यार, यकीन न हो तो ये वीडियो देख लो…

बॉलीवुड की इस दिवा का पार्थिव शरीर उनके घर 'भाग्य बंगला' (वर्सोवा) में लाया जाएगा, पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया है । बॉलीवुड की तमाम सेलिब्रिटीज उन्हें नम आंखों से विदाई देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं । आपको बता दें की जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फ़िल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है । श्रीदेवी अपनी बेटी की फ़िल्म को सबसे पहले देखना चाहती थी । लेकिन नियती को शायद कुछ और ही मंजूर था ।

यह भी पढ़ें : श्रीदेवी के बारें में ये 10 बातें शायद ही कोई जानता होगा…

आपको बता दें कि, श्रीदेवी का शनिवार की रात दुबई में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया । वह अपने होटल के बाथरूम में बेसुध मिली थी जिसके बाद उन्हें दुबई के राशिद हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया । अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी की सभी रस्में पूरी हो जाने के बाद श्रीदेवी ने कुछ दिन दुबई में बिताने का फ़ैसला किया । हालांकि शादि के बाद बोनी और उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर मुंबई लौट आए थे । लेकिन बोनी उन्हें सरप्राइज देने के लिए फ़िर से दुबई गए और उन्हें सरप्राइज डिनर डेट पर ले जाने वाले थे । लेकिन उसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ जिसके बाद बॉलीवुड दिवा श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया