देश के पहले डिजिटल रियलिटी शो 'द रीमिक्स' की मुख्य जज में से एक, न्यूक्लिया ने कहा कि इस शो में क्रिएटिविटी की पूरी स्वतंत्रता है और इसकी कोई सीमा नही है । अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया ने 'द रीमिक्स' के साथ देश को पहला डिजिटल रियलिटी शो दिया है । यह मंच अनूठे तरीक़े से लोगो को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सुनहेरा मौका देगा ।

News+Feature_620x450

'द रीमिक्स' में क्रिएटिविटी की पूरी आज़ादी होगी

न्यूक्लिया ने बताया," जब हम रीमिक्स के बारे में बात करते हैं, तो इस प्रक्रिया को अधिकतर नीचे देखा जाता है । इसका कारण यह है कि रीमिक्स बनाने के दौरान हम इसे पर्याप्त रचनात्मक स्वतंत्रता नहीं देते हैं । लेकिन अगर आप विश्व स्तर पर देखेंगे, तो सबसे बड़ी संगीत शैली हिप-हॉप है । रीमिक्स एक बहुत ही सुंदर प्रक्रिया और यह केवल तभी खूबसूरत हो सकती है जब आप इसे पर्याप्त रचनात्मक स्वतंत्रता देंगे । आम तौर पर, बॉलीवुड में संगीत पर्याप्त रचनात्मक स्वतंत्रता नही दी जाती, विशेष रूप से रीमिक्स संगीत को । हालांकि, हमारे शो, 'द रीमिक्स' में बिना किसी सीमा के क्रिएटिविटी की पूरी आज़ादी है ।"

यह विदेशों में एक लोकप्रिय फॉरमेट है और अमेज़ॅन इसे पहली बार भारत में ले कर आ रहा है । करण टेकर शो की मेजबानी करेंगे तो वही धुरंधर अमित त्रिवेदी, सुनिधि चौहान और न्यूक्लिया शो को जज कर इसकी शोभा बढ़ाते हुए नज़र आएंगे ।

ग्रेमैटर एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, अमेज़ॅन प्राइम ओरिजिनल से "द रीमिक्स" को 9 मार्च, 2018 के दिन विशेष रूप से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर लॉन्च किया जाएगा ।